Worlds Most Richest Royal Family : दुनिया में कई सारे ऐसे देशों में लोकतंत्र लागू होने से पहले शाही परिवारों और राजा की हुकूमत चलती थी। हालांकि, वह दौर अब खत्म हो गया है लेकिन आज भी इन रॉयल फैमिली की वही शान ओ शौकत कायम है।

Advertisement

दुनिया के बड़े राज घरानों के तौर पर ब्रिटिश राजघराने को जाना जाता है, जिसने कई मुल्कों पर राज किया है लेकिन दुनिया में सबसे अमीर शाही परिवार कोई ओर है उस रॉयल फैमिली के पास इतनी संपत्ति है कि इससे कई देशों की गरीबी मिट सकती है आइए जानते हैं इसके बारे में।

Advertisement

दुनिया का सबसे अमीर शाही परिवार 'द रॉयल फैमिली ऑफ सऊदी' है। इन रॉयल फैमिली के खजाने में बेशकीमती हीरे और सोना-चांदी से लेकर बहुत कुछ है। इसके साथ ही भव्य महल में करोड़ों की लग्जरी कारों का काफिला, अरबों के क्रूज और प्राइवेट जेट तक शामिल हैं। वर्ष 1932 से सऊदी अरब में सऊद राजवंश का राज है।

Advertisement

यह दुनिया के सबसे अमीर और बेहद शक्तिशाली परिवारों में से एक है, जिसकी अनुमानित कुल संपत्ति 1.4 खरब अमेरिकी डॉलर है। ये इतनी संपत्ति है कि इससे कई देशों की गरीबी मिट सकती है। इस समय इस फैमिली के मुखिया सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद हैं। वही, इस शाही परिवार में करीब 15 हजार लोग शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सऊद परिवार के मौजूदा समय में अलवलीद बिन तलाल अल सबसे धनी सदस्य हैं। इनकी सबसे अनुमानित कुल संपत्ति करीब 20 अरब अमेरिकी डॉलर है।

Advertisement

सऊदी अरब के राजा सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान भी दौलतमंद हैं लेकिन उनकी संपत्ति का खुलासा नहीं किया गया है।

सऊदी अरब के राजा सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद अल यामामा पैलेस में रहते हैं। यह राजा का आधिकारिक निवास है। इतना ही नहीं इसके साथ ही इस शाही फैमिली के पास दुनिया भर के कई सारे बेहतरीन और फैंसी घर हैं।

Advertisement

अल यामामा पैलेस वर्ष 1983 में रियाद में बना है। यह 4 मिलियन वर्ग फुट में फैला हुआ है और इसको स्थानीय नजदी शैली में बनाया गया है। इस पैलेस में 1,000 कमरे बनाएं गए है। इस अल यामामा पैलेस इसके साथ ही एक मूवी थियेटर, कई स्विमिंग पूल है। इसके साथ ही एक मस्जिद भी है।