Richest Indian Cricketers: क्रिकेट में हमेशा से ही भारत के खिलाड़ियों का बोलबाला रहा है। ऐसे में चाहे बात की जाए क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की या फिर किंग विराट कोहली की और दूसरे प्लेयर्स कि इन्होंने क्रिकेट की दुनिया में पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया है। ये खिलाड़ी काफी ज्यादा फेमस है और अमीर भी हैं। क्रिकेट के अलावा उनके आय के दूसरे भी कई स्रोत होते हैं। आज हम आपको टॉप 5 भारतीय क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके पास सबसे ज्यादा संपत्ति है।
ये क्रिकेटर गेम के अलावा एंडोर्समेंट से और अपने खुद के ब्रांड को प्रमोट करके जबरदस्त कमाई करते हैं। सचिन तेंदुलकर जिन्हें दुनिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज और क्रिकेट का भगवान कहा जाता है, वह नेटवर्थ के मामले में टॉप भारतीय क्रिकेटर है।
सचिन तेंदुलकर
गौरतलब है कि सचिन की कुल संपत्ति 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की है। मीडिया पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक इस समय सचिन तेंदुलकर की संपत्ति करीब 1,110 करोड़ रुपए के आसपास है। सचिन तेंदुलकर अभी भी भारत के दिग्गज क्रिकेटरों के आइडियल हैं। अगर डॉलर्स में देखा जाए तो इनकी कुल संपत्ति 150 मिलियन डॉलर है, जिसमें संपत्ति, कार दूसरे एसेट्स भी शामिल हैं। सचिन तेंदुलकर के पास 6000 स्क्वायर फीट का एक विला भी है, जो बांद्रा में स्थित है और इसकी कीमत करीब 38 करोड़ बताई रुपए जाती है। इनके पास बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज, निसान और फेरारी जैसी महंगी गाड़ियां भी हैं।
विराट कोहली
रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली की कुल संपत्ति 1050 करोड रुपए की है। विराट कोहली को ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी जबरदस्त पैसे मिलते हैं। भारत के इस महान बल्लेबाज ने वीवो, मिंत्रा, नॉइस, ब्लू स्टार, फायर बोल्ट और पूमा जैसे कई अन्य ब्रांड्स को प्रमोट किया है। इसके अलावा विराट कोहली के कई स्टार्टअप भी हैं। इनमें 2017 में लॉन्च किया गया वन 8 कम्यून रेस्टोरेंट शामिल है। विराट कोहली को कारों का भी जबरदस्त शौक है।
कोहली के पास आपको लैंबॉर्गिनी गैलार्डो, बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी, ऑडी की कई कार, लैंड रोवर रंगे रोवर वॉग जैसी बेहतरीन कर और एसयूवी का कलेक्शन है। इतना ही नहीं विराट कोहली इंस्टाग्राम से भी हर पोस्ट का लगभग 8.9 करोड़ रुपए चार्ज लेते हैं। इंडियन क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से इन्हें सालाना 7 करोड रुपए की सैलरी मिलती है। वहीं इनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इन्हें 15 करोड़ रुपए की कीमत में रिटेन किया है।
महेंद्र सिंह धोनी
इस खिलाड़ी की संपत्ति भले ही विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के मुकाबले कम हो लेकिन पापुलैरिटी और फैन फॉलोइंग में धोनी सबसे ज्यादा मशहूर है। आईपीएल के सीजन में महेंद्र सिंह धोनी जिस भी ग्राउंड में जाते हैं, वहां पर ही धोने धोने की गूंज सुनाई देती है। महेंद्र सिंह धोनी की कुल संपत्ति 1040 करोड़ रुपए की है और यह भारत के सबसे अमीर क्रिकेटरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर शुमार है। धोनी को हर साल 4 से 6 करोड़ रुपए तक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए मिलते हैं।
देहरादून में इनका एक लग्जरी घर है जिसकी कीमत करीब 17.8 करोड़ रुपए है। धोनी ने अपना एक क्लॉथिंग ब्रांड निकला है, जिसका नाम उनके जर्सी नंबर पर सेवेन रखा गया है। धोनी की पर्सनल इन्वेस्टमेंट कुल मिलाकर 620 करोड़ रुपए के आसपास है। इन्हें कार और बाइक का जबरदस्त शौक है। इनके पास आपको हमर, जीएमसी सिएरा पिकअप ट्रक, पोर्शे 911, फेरारी 500 जीटीओ, ऑडी Q7 और रोल्स-रॉयस की शैडो सीरीज के अलावा स्कॉर्पियो और बेंज जैसे शानदार कर और एसयूवी मिलती हैं।
वीरेंद्र सहवाग
भारत के सबसे अमीर क्रिकेटरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आते हैं, विध्वंसक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग। सहवाग को अपनी जबर्दस्त बल्लेबाजी और ओपनिंग के लिए जाना जाता था। इनकी कुल संपत्ति अभी 286 करोड रुपए की है। वीरेंद्र सहवाग की आईपीएल टीम की कोचिंग फीस 13 करोड़ रुपए है और यह ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए 25 करोड़ रुपए के आसपास कमाते हैं। सहवाग ने ब्रिटानिया, हीरो होंडा, कोलगेट जैसे कई बड़े ब्रांड को इंडोर्स भी किया है। इनके पास बेंटले और बीएमडब्ल्यू जैसी शानदार कार भी मौजूद हैं।
युवराज सिंह
भारत के सबसे अमीर प्लेयरों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह आते हैं। युवराज सिंह की कुल संपत्ति 255 करोड़ रुपए के आसपास है। इसमें उनकी पर्सनल प्रॉपर्टी 45 करोड़ के आसपास है। युवराज सिंह के पास करीब 8 करोड़ रुपए की लग्जरी कार्स भी हैं। युवराज ने पेप्सी, रीबॉक, बिरला सन लाइफ, लॉरेन एंड बेंज और पेटीएम जैसे कई ब्रांड को एंडोर्स भी किया है। इनके पास लैंबॉर्गिनी, बीएमडब्ल्यू, ऑडी जैसे ब्रांड की कई गाड़ियां है। युवराज सिंह एक बहुत ही खतरनाक बल्लेबाज थे और स्पिन गेंदबाजी से बड़े-बड़े फ्लेयरों को भी आउट कर देते थे। वर्ल्ड कप 2011 जीतने में युवराज का बड़ा हाथ रहा है और यह मैन ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे थे।
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत