How To Plan Retirement: भारत की आबादी का एक बड़ा हिस्सा प्राइवेट सेक्टर में जॉब करता है और उसे नौकरी के वक्त से ज्यादा रिटायरमेंट की चिंता सताती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि रिटायर होने के बाद नियमित आय का स्रोत बंद हो जाता है और खर्चे लगातार बढ़ते जाते हैं। अगर आप भी इन्हीं सवालों को लेकर कन्फ्यूज और टेंशन में है तो अब और परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां पर हम आपको कुछ ऐसे स्मार्ट इन्वेस्टमेंट प्लांस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप 60 साल के बाद भी अपनी लाइफ आसानी से जी सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप समय रहते ही नौकरी के साथ अपनी रिटायरमेंट प्लानिंग शुरू कर दें। आइए आपको इन तरीकों के बारे में जानकारी देते हैं।
अगर आप सही तरीके से इन्वेस्ट करते हैं तो 60 साल तक आपके पास इतना बड़ा फंड रेडी हो जाएगा कि आपको किसी से पैसे मांगने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। इसके लिए आप जितनी जल्दी इन्वेस्टमेंट शुरू करेंगे उतना ही ज्यादा बड़ा अमाउंट रिटायरमेंट के लिए रेडी कर सकते हैं और सेवानिवृत होने के बाद अपने जीवन का पूरा आनंद उठा सकते हैं।
बढ़ती महंगाई के साथ हमारे खर्च भी बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में आपको यह अंदाजा लगाना होगा कि रिटायरमेंट के बाद आपको अपना जीवन आसानी से जीने के लिए कितने रूपयों की जरूरत पड़ेगी। यह कैलकुलेशन करते वक्त आपको इस बात का ध्यान भी रखना होगा कि आगे आने वाले समय में महंगाई दर और भी ज्यादा बढ़ती जाएगी।
इसके लिए आपको यह कैलकुलेट करना पड़ेगा की कितने समय में आपके कैपिटल की वैल्यू सिर्फ आधी रह जाएगी। एक्सपर्ट द्वारा इस कैलकुलेट करने के लिए रूल 70 का इस्तेमाल किया जाता है। यह एक बहुत आसान तरीका है इसके लिए आपको इन्फ्लेशन रेट यानी महंगाई दर के बारे में पता होना चाहिए। तो जब 70 में इस समय की महंगाई दर से भाग देंगे तो आपको एक नंबर मिलेगा। यह संख्या उतने साल की ही होगी जिसमें आपका टोटल जमा पूंजी की वैल्यू आधी रह जाएगी।
इसका एक सीधा सा उदाहरण है कि अगर अभी महंगाई दर 7 फीसदी की है, तो 70 में इससे भाग देने पर जो संख्या आती है वह 10 होगी। इसका सीधा सा अर्थ है कि अगले 10 सालों में आपकी जमा पूंजी आधी रह जाएगी। तो अगर आपके पास अभी 1 करोड़ रुपए हैं, तो आगे आने वाले समय में उस एक करोड़ रुपए की कीमत आज के 50 लख रुपए के बराबर होगी।
ऐसे में आजकल मौजूद कई सारी स्कीम्स और प्लान्स में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। लेकिन आपको इस बात का ध्यान भी रखना है कि आप सारा पैसा किसी एक ही स्कीम या प्लान में न लगाएं। अलग-अलग प्लान और स्कीम में निवेश करना आज के विशेषज्ञों द्वारा एक स्मार्ट तरीका माना जाता है।
इन्वेस्टमेंट के पहले आपको कंपाउंडिंग के फायदे को भी समझना चाहिए। कंपाउंडिंग की ताकत इतनी जबर्दस्त होती है कि वह आपके इन्वेस्टमेंट को एक बड़ी रकम में बदल सकता है। कंपाउंडिंग में आपको इन्वेस्टमेंट के दौरान मिलने वाली ब्याज की रकम पर भी ब्याज मिलता है और धीरे-धीरे आपका पैसा बढ़ता जाता है और आपको जबरदस्त फायदा मिलता है। इसमें आप जितने लंबे समय तक पैसे को इन्वेस्टेड रखते हैं, आपका फायदा भी उतना ज्यादा बढ़ता जाता है।
अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आप वीपीएफ के जरिए इन्वेस्टमेंट को बढ़ा सकते हैं। गौरतलब है कि ईपीएफ और वीपीएफ में आपको कंपाउंडिंग के साथ टैक्स छूट का फायदा भी मिलता है। अगर आपकी बेटी है तो आप सुकन्या जैसी योजना में भी इन्वेस्टमेंट के लिए चुन सकते हैं।
म्युचुअल फंड भी आजकल इन्वेस्टमेंट के लिए एक बेहतरीन प्लेटफार्म माना जा रहा है। इसमें आप लंबे समय तक सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के जरिए अपने पैसे इन्वेस्ट कर सकते हैं। इसमें भी आपको कंपाउंडिंग का लाभ मिलता है। साथ ही आपने अगर सही प्लान चुना है तो आपको 12 प्रतिशत तक का एवरेज रिटर्न मिल सकता है। अगर आपने सही समय पर इन्वेस्टमेंट शुरू कर दिया तो 20 से 25 साल के अंदर आप अच्छा खासा कैपिटल तैयार कर सकते हैं। हालांकि म्युचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट करने से पहले आपको एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
प्रॉपर्टी में निवेश करना एक बेहतरीन और सबसे तेज रिटर्न देने वाला तरीका माना जाता है। आपको बताते चलें कि अगर आपने आज कोई जमीन या फ्लैट 30 लख रुपए का खरीदा है, तो आगे आने वाले 4 से 5 साल के अंदर उसकी कीमत बड़ी आसानी से 40 से 50 लाख रुपए तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही गोल्ड में इन्वेस्ट करना भी एक सुरक्षित तरीका माना जाता है, जो आपके पैसों को बढ़ती महंगाई दर और उतार-चढ़ाव भरे मार्केट से सुरक्षित रखने में काफी मददगार हो सकता है।
अगर आपके पास अच्छी खासी रकम है तो आप उसे प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट कर सकते हैं और बाद में जब भी आप उसे बेचेंगे निश्चित तौर पर आपको जबरदस्त मुनाफा होगा।
More Articles
- Chabahar Port पर खतरा? भारत के Trade, Oil और Strategic Interests पर कितना पड़ेगा असर?
- EPFO: 15 जुलाई तक मिलेगा 8.25% ब्याज? ईपीएफओ के 10 बड़े अपडेट जो हर कर्मचारी को जानने चाहिए
- Petrol Diesel Rate: शनिवार को पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम स्थिर, जानें आपके शहर में कितना है रेट
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह