नई द‍िल्‍ली: एसबीआई में आपका खाता है तो आपके ल‍िए अच्‍छी खबर है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को बेहतर सर्विस देने के लिए लगातार कदम उठाता रहा है। एसबीआई यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टेट बैंक ईज़ेड पे कार्ड दे रहा है। ये कार्ड एटीएम/डेबिट कार्ड की तरह से काम करता है। अच्‍छी बात तो यह है कि इस कार्ड के लिए किसी को भी बैंक में खाता खुलवाने की जरुरत नहीं है। इसके साथ ही बैंक से पैसे निकालने और अन्य कामों के लिए भी कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना होता है।

Advertisement

मुफ्त में मिलती है ये खास सुविधाएं
आपको जानकारी दें कि एसबीआई ईज़ेड-पे कार्ड का उपयोग सभी स्टेट बैंक एटीएम में पिन के माध्यम से, दुनकानों या फिर अन्य जगह शॉपिंग के लिए हस्ताक्षर करके और ई-कॉमर्स लेनदेनों के लिए इंटरनेट पर सिक्योर वेरीफाईड बाई वीजा के माध्यम से कर सकते हैं। इस कार्ड में बची रकम की जानकारी स्टेट बैंक एटीएम अथवा इंटरनेट के माध्यम से मुफ्त की जा सकती है।

Advertisement

जानि‍ए स्टेट बैंक ईज़ेड पे कार्ड की अहम बातें
  • एसबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, स्टेट बैंक ईज़ेड-पे कार्ड खरीदने के लिए व्यक्ति का एसबीआई खाताधारक होना आवश्यक नहीं है। कोई भी व्यक्ति अपनी व्यक्तिगत क्षमता में भी ईज़ेड-पे कार्ड प्राप्त कर सकता है।
  • पहले तो आपको बता दें कि डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) एक नया प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट जारी करने की नई गाइडलाइंस साल की शुरुआत में जारी की थी।
  • अगर आसान शब्दों में कहें बैंक अब एटीएम के अलावा नए जमाने का प्रीपेड कार्ड जारी करेंगे।
  • नए प्रीपेड कार्ड का इस्तेमाल शॉपिंग और अन्य दुकानों पर भुगतान के लिए किया जा सकेगा। -
  • बैंक का कहना है कि स्टेट बैंक ईज़ेड-पे कार्ड वीज़ा इंटरनेशनल के सहयोग से जारी एक प्रीपेड प्लास्टिक कार्ड है, यह आवधिक भुगतान करने के लिए अच्छा प्रोडक्ट माना जाता है।
  • इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को वेतन का भुगतान करना कंपनियों के लिए एक मुश्किल होता है।
  • ऐसे में वो कार्ड्स को एक ही स्थान से लोड किया जा सकता है तथा पैसा कर्मचारियों को तत्काल उपलब्ध हो जाता है।
  • स्टेट बैंक ईज़ेड पे कार्ड की खास‍ियत
    • भारतीय स्टेट बैंक की सभी शाखाओं से इसे प्राप्त किया जा सकता है। स्टेट बैंक ईज़ेड-पे कार्ड पुन: लोड किया जा सकता है।
    • इसमें न्यूनतम राशि 500/- रुपये है। उसके बाद 1/- रुपए के गुणकों में तथापि, कार्ड की अधिशेष राशि किसी भी समय 1,00,000/- रु. से अधिक नहीं होनी चाहिए।
    • बात करें अगर अधिकतम राशि कि तो 1,00,000 रुपये होनी चाहिए।
    • इसका इस्‍तेमाल आप सभी स्टेट बैंक एटीएम में पिन के माध्यम से, प्वाइंट ऑफ सेल से वीजा समर्थ व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में तथा ई-कॉमर्स लेनदेनों के लिए इंटरनेट पर सेक्यूर वेरीफाईड बाई वीजा के माध्यम से किया जा सकता है।
    • आपको बता दें कि कार्ड मैं पैसे डालने के लिए मात्र 10/- रुपये जीएसटी के साथ चुकाने होंगे।
    • कार्डधारक स्टेट बैंक ईज़ेड-पे कार्ड में शेष राशि को घर बैठे चेक कर सकते है।
    • इस ल‍िंक पर जाकर https://prepaid.onlinesbi.com राशि की निःशुल्क जानकारी लेनदेन पर्ची से प्राप्त की जा सकती है।
    • इसके अलावा भारत में किसी भी स्टेट बैंक एटीएम से भी इसकी जानकारी ली जा सकती है।
    • 10 साल तक कार्ड वैलिड

      बात करें स्टेट बैंक ईज़ेड पे कार्ड की वैधता अवधि कि तो कार्ड जारी करने की तारीख से दस वर्ष है। एक द‍िन में एटीएम से नकदी निकालने की सीमा 40,000 रुपये है। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-https://sbi.co.in/hi/web/personal-banking/state-bank-ez-pay-card। इस कार्ड से जुड़ी सारी जानकारी आपको म‍िल जाएगी।