Smart Investment: अगर किसी से एक ऐसे इन्वेस्टमेंट प्लान के बारे में पूछा जाए जो अच्छा रिटर्न देता है और सुरक्षित भी होता है, तो लोगों से अक्सर पीपीएफ यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड का जवाब सुनने को मिलता है। यह इन्वेस्टमेंट के लिए लोगों द्वारा अपनाया जाने वाला सबसे आम और आसान तरीका है। हालांकि, सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के जरिए इन्वेस्ट करने का एक स्मार्ट तरीका है, जिससे आप बड़ी आसानी से करोड़पति भी बन सकते हैं।

Advertisement

सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में इन्वेस्ट करने में सबसे अधिक महत्वपूर्ण समय होता है। अगर आप इसमें सही तरके से इन्वेस्टमेंट करते हैं, तो आप बड़ी आसानी से 2 करोड़ रुपए तक भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको हर महीने सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के जरिए कुछ मामूली रकम डालते रहना है। इस आर्टिकल में हम आपको सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के जरीए एक टाइम पीरियड के बाद मिलने वाले पैसे को और एसआईपी प्लान में मिलने वाले रिटर्न के बारे में जानेंगे।

Advertisement

इस इन्वेस्टमेंट के लिए कितनी करनी होगी बचत

कोई भी इन्वेस्टमेंट करने से पहले आपके पास बचत होना बहुत जरूरी है। अगर आप रोजाना 100 या 200 रुपए बचाने से शुरुआत करते हैं तो, आप 1 महीने के अंदर 3000 से 6000 रुपए तक आसानी से बचा सकते हैं। यह रकम 1 साल के अंदर 36000 से 72000 तक पहुंच जाएगी। अगर आप हर महीने 3000 रुपए बचा रहे हैं, तो आप 1 साल में 36000 रुपए का इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। वहीं अगर आप रोज 200 रुपए बचा रहे हैं, तो हर साल 72000 का इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।

Advertisement

पब्लिक प्रोविडेंट फंड इनवेस्टमेंट

पब्लिक प्रोविडेंट फंड जैसी स्कीम में पैसा इन्वेस्ट करना लोगों के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह इन्वेस्टमेंट का एक सुरक्षित तरीका होता है साथ ही इसमेंइंटरेस्ट और मैच्योरिटी पर मिलने वाला पूरा अमाउंट टैक्स फ्री हो जाता है। आपको बताते चलें कि पब्लिक प्रोविडेंट फंड की मिनिमम मैच्योरिटी लिमिट कम से कम 15 साल की होती है।

Advertisement

आपको बता दें कि इस समय पीपीएफ पर 7.1 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। इस हिसाब से अगर आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड में 72,000 हर साल इन्वेस्ट करते हैं तो 15 साल में यह अमाउंट 19,52,740 रुपए हो जाएगा। अगर आप 20 साल तक यह पैसे जमा करते रहते हैं, तो आप 31,95,978 रुपए की जमा पूंजी तैयार कर लेंगे। यह कैलकुलेशन अभी मिल रही ब्याज दर के अनुसार की गई है।

Advertisement

सिस्टमैटिक इनवेस्ट प्लान

एसआईपी यानी सिस्टमैटिक इनवेस्ट प्लान के जरिए म्यूचुएअल फंड्स में इनवेस्ट करने से आपको पीपीएफ से भी ज्यादा रिटर्न मिलता है। आमतौर पर म्यूचुअल फंड्स में निवेश करने पर आपको 10 से 12 प्रतिशत तक का रिटर्न मिल सकता है। अगर आप सालाना 72,000 रुपए 25 साल तक लगातार इनवेस्ट करते हैं तो आपकी कुल पूंजी 80 लाख रुपए के आसपास हो जाती है।

Advertisement

इसी इनवेस्टमेंट को अगर 30 साल के समय तक किया जाए तो 1,30,00,000 रुपए तक का रिटर्न मिल सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार डाइवर्सीफाइड फंड्स में 12 प्रतिशत तक का रिटर्न मिल सकता है और ये सामान्य बात है।

अगर आपने म्युचुअल फंड में 30 साल तक लगातार 72000 रुपए इन्वेस्टमेंट की है, तो 12 प्रतिशत की ब्याज दर के हिसाब से अमाउंट 2,11,00,000 रुपए से ज्यादा का हो जाएगा।