नई दिल्ली: आज सर्राफा बाजार में सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, सोमवार को सोने 85 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से अब सोने का भाव 38,775 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। सिक्युरिटीज के अनुसार कमजोर अंतरराष्ट्रीय कीमतों के कारण घरेलू स्तर पर भी सोने के भाव में गिरावट आई है। गौरतलब है कि शनिवार को सोने की कीमत 38,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में भी 85 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। पटेल ने बताया कि मांग में कमी और कमजोर अंतरराष्ट्रीय कीमतों के कारण सोने के भाव में यह गिरावट आई है।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने की तरह ही सोमवार को चांदी के भाव में भी गिरावट देखने को मिली है। चांदी के भाव में सोमवार को 290 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से अब एक किलो चांदी की कीमत 45,250 रुपये पर आ गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में चांदी 45,540 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली कम होने से चांदी के कीमत में यह गिरावट दर्ज की गई है।
वहीं, अंतरराष्ट्रीय कीमतों की बात करें, तो सोमवार को न्यूयॉर्क में सोना 1,464 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 16.88 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। पटेल ने बताया कि यूएस-चाइना ट्रेड डील के सकारात्मक रुख के चलते निवेशकों में उत्साह आने के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत 1,470 डॉलर प्रति औंस से नीचे ट्रेंड कर रही है।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
More Articles
- Copper है नया Gold? Ajay Kedia ने बताया क्यों बढ़ रही है निवेशकों की दिलचस्पी!
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति