Cancelled Train List: अगर आप कहीं बाहर घुमने का प्लान बना रहे हैं, तो ध्यान रखें कि क्रिसमस के पहले भारतीय रेल विभाग द्वारा 12 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। अगर आप कहीं घूमने जा रहे हैं, या पहले से ट्रेन टिकट बुक कर रखी है, तो एक बार यह आर्टिकल जरूर देख ले। यहां पर हम आपको इन्हीं ट्रेनों के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप अभी से अपनी प्लानिंग कर ले और आखिरी समय में परेशान न होना पड़े।

Advertisement

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के रतलाम डाउन यार्ड ए केबिन से प्लेटफार्म संख्या 7 को कनेक्ट किया जा रहा है। इसी वजह से ब्लॉक प्रस्तावित किया गया है, जिस कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। साथ ही कई ट्रेन के रूट भी डाइवर्ट किए गए हैं। इसके अलावा सुविधा के अनुसार कुछ ट्रेन को निर्धारित स्टेशन से पहले ही टर्मिनेट भी किया गया है।

Advertisement

जानें कौन-कौन सी ट्रेन हुई हैं रद्द

19 दिसंबर 2023 से 25 दिसंबर तक गाड़ी संख्या 19820 कोटा वडोदरा एक्सप्रेस और 20 से 26 दिसंबर तक गाड़ी संख्या 19819 वडोदरा कोटा एक्सप्रेस की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

इसके अलावा रतलाम से कोटा ट्रेन नंबर 19104 और कोटा से रतलाम चलने वाली ट्रेन नंबर 19103 को 20 से 25 दिसंबर तक बंद रखा गया है।

Advertisement

मिल रही जानकारी के मुताबिक 20 दिसंबर 2023 से लेकर 25 दिसंबर 2023 तक गाड़ी संख्या 09546 नागदा रतलाम पैसेंजर और गाड़ी संख्या 09545 रतलाम नागदा पैसेंजर को निरस्त कर दिया गया है।

19 -25 दिसंबर 2023 रद्द रहेगी ये ट्रेन

इन दिनों गाड़ी संख्या 09358 रतलाम दाहोद पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। इसके अलावा दाहोद से चलकर रतलाम जाने वाली ट्रेन संख्या 09357 भी रद्द रहेगी।

Advertisement

गौरतलब है कि 24 और 25 दिसंबर को इंदौर से गांधीधाम और गांधीधाम से इंदौर आने वाली गाड़ी संख्या 20936 और 20935 सुपरफास्ट एक्सप्रेस को कैंसिल कर दिया गया है।

आपको बताते चलें कि 19 दिसम्बर, 2023 को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 19320 इंदौर बेराबल एक्सप्रेस रद्द रहेगी. वहीं 20 दिसंबर ट्रेन नंबर 19319 बेराबल से चलने वाली गाड़ी को भी निरस्त कर दिया गया है।

Advertisement

19 से 25 दिसंबर तक गाड़ी संख्या 19340 भोपाल दाहोद एक्सप्रेस नागदा तक चलेगी और नागदा से दाहोद के मध्य निरस्त रहेगी।

वहीं 20 दिसंबर, 2023 से 25 दिसंबर तक दाहोद से चलने वाली गाड़ी संख्या 19339 नागदा से चलेगी और दाहोद से नागदा के बीच निरस्त रहेगी।

आपको बताते चलें कि कई ट्रेन के रूट को भी किया गया डायवर्ट

Advertisement

18 दिसंबर 2023 को उदयपुर सिटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 19667 उदयपुर सिटी मैसूरू साप्ताहिक एक्सप्रेस वाया हिम्मतनगर-असारवा-अहमदाबाद-वडोदरा चलेगी।

इसी ट्रेन की डाउन गाड़ी 19668 मैसूरू उदयपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस वाया वडोदरा-अहमदाबाद-असारवा-हिम्मतनगर चलने वाली है।

19, 21 और 23 दिसंबर को बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली ट्रेन 22901 वाया अहमदाबाद-उसाखवा- हिम्मतनगर से होते हुए वडोदरा पहुंचेगी।

20, 22 और 24 दिसंबर को उदयपुर सिटी से चलने वाली गाड़ी 22902 उदयपुर सिटी बान्द्रा टर्मिनस त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस वाया उदयपुर सिटी-हिम्मतनगर-असारवा-अहमदाबाद चलेगी।

इसके साथ ही 19, 21 और 23 दिसंबर 2023 को अजमेर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12996 अजमेर बांद्रा टर्मिनस 3 साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूट को भी परिवर्तित किया गया है। यह गाड़ी वाया अजमेर-पालनपुर-अह्मदाबाद-वडोदरा चलेगी।

वहीं गाड़ी संख्या 12995 इसी से रूट से वाया वडोदरा टू अजमेर होकर पहुंचेगी। यह गाड़ी 20, 22 और 24 दिसंबर को बांद्रा टर्मिनस से चलेगी।

21 दिसंबर को यशवंत से चलकर जयपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 82653 के रूट को भी डाइवर्ट किया गया है। यह ट्रेन वडोदरा-अहमदाबाद- पालनपुर-अजमेर के रास्ते चलेगी।

इस महीने की 23 दिसंबर को जयपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 82654 जयपुर और यशवंत साप्ताहिक एक्सप्रेस वाया अजमेर-पानलपुर-अहमदाबाद-वडोदरा चलेगी।