Free Water Business Idea: आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस मॉडल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो काफी यूनीक है। गौरतलब है कि इस बिजनेस मॉडल के अंदर लोगों को फ्री में पानी प्रोवाइड किया जाता है। इसके साथ ही इससे कंपनी को कमाई भी हो रही है। लेकिन ऐसे में आपके मन में एक सवाल उठ रहा होगा कि कोई फ्री में पानी बांटकर पैसे कैसे कमा सकता है। साथ ही इससे भी बड़ा सवाल ये है कि इसके लिए पैसे कैसे मिलेंगे और कौन देगा। हम भी आपको इस आर्टिकल में इसी के बारे में बता रहे हैं कि कैसे कोई मुफ्त में पानी बांटकर पैसे कमा सकता है।
यह अमेरिका का एक स्टार्टअप है जिसका नाम फ्रीवॉटर है। ये यूनीक बिजनेस मॉडल है। आपकों बताते चलें कि यह कंपनी भले ही पानी मुफ्त में दे रही है। लेकिन यह कंपनी पानी देने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बोतलों पर विज्ञापन प्रिंट करवाती है। तो जिस कंपनी का विज्ञापन पानी की बोतल पर होता है, उसके द्वारा कंपनी को पैसे दिए जाते हैं।
फ्री में पानी बाटने की वजह से इस कंपनी के पास हर वर्ग के लोग आते हैं। इस वजह से जिस भी कंपनी का ऐड बोतल पर छपता है, वो कंपनी काफी पॉपुलर हो सकती है। यही कारण है कि यह स्टार्टअप मुफ्त में पानी पिलाकर पुण्य कमा रहा है और साथ ही विज्ञापन से अच्छी खासी कमाई कर रहा है।
प्लास्टिक बोतल में नहीं देते हैं पानी
आपको बताते चलें कि यह कंपनी प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए भी कई कदम उठा रहे हैं। आपको बताते चलें कि इस कंपनी के द्वारा पानी देने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बोतलों को प्लास्टिक से नहीं बनाया गया है।
पानी देने के लिए इन बोतलों का हो रहा है इस्तेमाल
गौरतलब है कि पानी देने के लिए ये स्टार्टअप कागज की लीक प्रूफ पैकेजिंग बॉक्स या फिर एल्युमिनियम की बोतलों का इस्तेमाल करता है। इससे सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं होता है। साथ ही नॉन बायोडिग्रिडेबल कूड़ा भी नहीं होता है।
इतना ही नहीं यह कंपनी कई और तरह से लोगों का भला कर रही है। मिल रही जानकारी के मुताबिक यह कंपनी फ्री वॉटर स्टार्टअप के जरिए विज्ञापन से मिले पैसों का 10 प्रतिशत हिस्सा उन लोगों के लिए इस्तेमाल करती है, जो अंडर प्रिविलेज्ड कैटेगरी में आते हैं। कंपनी ऐसे लोगों को पीने का साफ पानी मुहैया करवाने के लिए कुंए खुदवाती है, ताकि लोगों को साफ पीने का पानी मिल सके।
बिजनेस में विस्तार का है प्लान
आपको बताते चलें कि इस फ्रीवॉटर स्टार्टअप के फाउंडर जोश क्लिफॉर्ड हैं। जोश इस बेहतरीन बिजनेस मॉडल पर काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि ये बिजनेस मॉडल ब्रांड्स को टार्गेट ऑडियंस तक पहुंचाने में अहम भुमिका निभा रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कंपनी अब इस बिजनेस मॉडल में फ्री वॉटर वेडिंग मशीन लाने का विचार भी कर रहा है। यह मशीन लोगों को पानी के साथ लिमिटेड स्नैक्स भी ऑफर कर सकेगी। गौरतलब है कि हर वेंडिग मशीन से एक साल में 10,000 से 36,000 डॉलर तक चैरिटी में लगाए जा सकते हैं। इससे कंपनी लोगों की मदद करने के अपने वादे को पूरा करती रहेगी।
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Petrol diesel Rate: US-Iran तनाव से फिर तेल हुआ महंगा! जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव