Fixed Deposit Schemes: अगर आप ऐसी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में इन्वेस्ट करना चाह रहे हैं, जिसमें बेहतरीन रिटर्न मिले तो अभी आपके पास अच्छा मौका है। मार्केट में इस समय 3 ऐसी फिक्स डिपॉजिट स्कीम चल रही हैं, जिससे आपके करीब 8 प्रतिशत तक का हाई इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के बारे में बता रहे हैं। आपको बताते चलें कि इन फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पैसे जमा करने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2023 है।

Advertisement

जमाकर्ताओं को लुभाने के लिए, अधिकांश बैंक इस वर्ष अपनी सावधि जमा यानी फिक्स्ड डिपॉजिट पर ज्यादा इंटरेस्ट रेट दे रहे हैं। अगर आपको इन फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम का लाभ उठाना है, तो इस महीने की 31 तारीख से पहले ही आपको इनमें इन्वेस्टमेंट करना होगा।

Advertisement

आईएनडी सुपर 400 डेज एफडी

यह विशेष FD कॉल योग्य विकल्पों के साथ 400 दिनों के लिए 10,000 रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये से कम के निवेश पर उच्च ब्याज दर देता है। इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर आपको 7.25 परसेंट तक का इंटरेस्ट रेट मिलता है। इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के जरिए बैंक सीनियर सिटीजन को 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर करता है। वहीं सुपर सीनियर सिटीजन को 8 प्रतिशत तक का रिटर्न मिलता है।

Advertisement

आईएनडी सुपर 300 डेज एफडी

बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार यह फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम 1 जुलाई 2023 को लॉन्च की गई है। आप इस योजना में 5000 से लेकर 2 करोड़ रुपए तक का इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। इसमें आपको 300 दिनों तक अपने पैसे रखने होंगे।

इस स्कीम पर इंडियन बैंक द्वारा आम जनता को 7.05 प्रतिशत ब्याज दर मिल रही है, वहीं सीनियर और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.55 प्रतिशत और 7.8 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर की जा रही है।

Advertisement

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अमृत कलश स्कीम

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम का टेन्योर 400 दोनों का है। इस योजना के तहत की गई फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.10 प्रतिशत का इंटरेस्ट मिलेगा। कोई भी बुजुर्ग व्यक्ति इस योजना में निवेश करता है तो उसे 7.6 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाएगा। यह स्कीम 31 दिसंबर 2023 तक चालू रहेगी। इसके बाद इसमें निवेश नहीं किया जा सकता है।

Advertisement

एसबीआई अमृत कलश एफडी योजना में इन्वेस्टमेंट करने के कई तरीके हैं। इस एफडी को आप बैंक की ब्रांच में जाकर खोल सकते हैं। इसमें आईएनबी, योनो चैनल्स के माध्यम से निवेश किया जा सकता है। इस स्कीम में आपको प्रीमेच्योर विड्राल का ऑप्शन भी मिलता है, जिसके तहत समय से पहले भी इस फिक्स्ड डिपॉजिट को तोड़ा जा सकता है।

Advertisement

आईडीबीआई बैंक की विशेष एफडी

आपको बताते चलें कि आईडीबीआई बैंक भी अपनी 2 स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम चल रहा है। यह उत्सव एफडी स्कीम 375 और 444 दिनों तक के लिए है। इसकी लास्ट डेट को भी एक्सटेंड करके 31 दिसंबर 2023 कर दिया गया है। आपको बताते चलें कि यह बैंक एनआरआई और एनआरओ कस्टमर को 7.15 का जबरदस्त इंटरेस्ट रेट, अमृत महोत्सव फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के तहत देता है। 444 दिन वाली इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर बैंकों द्वारा सीनियर सिटीजन को 7.65 प्रतिशत का ब्याज देना पड़ता है।

इस बैंक की 375 दोनों वाली फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर सीनियर सिटिजन पर आपको 7.65 प्रतिशत तक का ब्याज मिल सकता है। ये अपने नॉर्मल कस्टमर्स को 7.10 प्रतिशत तक की ब्याज दर का रिटर्न देता है।