Kisan Credit Card: केंद्र सरकार भारतीय किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई हथकंडे अपना रही है। इनमें किसान सम्मान योजना निधि के जरिए अकाउंट में पैसे डालने हों या फिर किसान क्रेडिट के जरिए कम ब्याज दर पर लोन मुहैया कराना हो, सरकार ऐसे कई कामों में लगी हुई है। किसानों को ज्यादा सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार साल 1998 से किसान क्रेडिट कार्ड की योजना चल रही है। इस योजना के जरिए किसानों को कम इंटरेस्ट रेट पर लोन मिल जाता है।

Advertisement

सरकार की इस योजना से किसानों को लोन लेते समय ज्यादा परेशानी नहीं होती है, क्योंकि इसका इंटरेस्ट रेट आम बैंक लोन पर लगने वाले ब्याज के मुकाबले काफी कम होता है और इसे किसान आसानी से भर सकते हैं। आइए आपको इस किसान क्रेडिट कार्ड की विशेषता और इसके लिए अप्लाई करने के सही तरीके के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

Advertisement

आपको बताते चलें कि कोई भी किसान जो कि खेती, मछली पालन या पशुपालन जैसे किसी भी काम से संबंधित हैं या ऐसा कोई भी कारोबार शुरू करना चाह रहे हैं, वो किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए लोन ले सकते हैं।

यह एक तरह का शॉर्ट टर्म लोन होता है। इस किसान क्रेडिट कार्ड योजना के जरिए किसी भी बैंक से लोन लेने पर ब्याज दर में छूट मिलती है। किसान क्रेडिट कार्ड के लिए इंटरेस्ट रेट 2 परसेंट से कम और 4 परसेंट के एवरेज पर शुरू होता है। इससे अधिकतम 3 लाख रुपए तक का लोन लिया जा सकता है।

Advertisement

इतने कम इंटरेस्ट रेट की वजह से किसानों के लिए लोन चुकाना आसान हो जाता है। इसमें लोन चुकाने का समय भी फ्लेक्सीबल होता है। सरकार द्वारा इस स्कीम में किसानों को एक और फायदा मिलता है जिसके तहत लोन फसल की कटाई के पीरियड पर निर्भर करता है। इस वजह से किसानों के लिए लोन चुकाने में ज्यादा दिक्कत नहीं आती है।

Advertisement

अप्लाइ करने के लिए पहले तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स

इस बात का ध्यान रखना है कि किसान क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करते वक्त आपके पास सभी जरूरी दस्तावेज होने आवश्यक है। क्योंकि बिना दस्तावेज के आपकी यह प्रक्रिया पूरी नहीं होगी। किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आपको एड्रेस प्रूफ यानी निवास प्रमाण, पासपोर्ट साइज की फोटो, पैन कार्ड और आधार कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी। साथ ही इस किसान क्रेडिट कार्ड के लिए 18 से लेकर 75 साल की उम्र वाले लोग है आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement

ऐसे करें अप्लाई

जानकारी के अभाव में लोगों को यह नहीं पता होता है कि किसान क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई कैसे करना है। आपको बताते चलें कि किसान क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करना काफी ज्यादा आसान है। किसान क्रेडिट कार्ड के लिए को आपको उस बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपको किसान क्रेडिट कार्ड के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। ऑप्शन सेलेक्ट करने के बाद सभी जानकारियां भरनी होंगी जिनमें आपका नाम, मोबाइल नंबर और दूसरी कई डिटेल मांगी जाती है। फॉर्म भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करके फॉर्म जमा कर देना है। सभी डिटेल भरने के बाद आपका एप्लीकेशन प्रोसेस कंप्लीट हो जाएगा। अप्लाई करने के बाद मात्र 15 दिनों के अंदर आपका कार्ड आ जाता है।

Advertisement

किसान क्रेडिट कार्ड की योजना 1998 में नेशनल कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के द्वारा शुरू की गई सरकारी पहल थी। किसान क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने से किसानों को कम ब्याज दर पर लोन तो मिलता ही है साथ ही फ्लेक्सिबल रीपेमेंट का विकल्प भी रहता है, जिसके तहत लोन भरने की तारीख में बदलाव किया जा सकता है। इसमें बीमा कवरेज भी मिलता है। अगर आपके पास किसान क्रेडिट कार्ड है तो आपको सेविंग्स अकाउंट स्मार्ट कार्ड और डेबिट कार्ड पर बेहतर इंटरेस्ट मिलता है।