Kisan Credit Card Limit: देश के किसानों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. इसके तहत केंद्र सरकार किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट को बढ़ा सकती है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक चल रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की लिमिट को 3 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए करने की योजना बना रही है.
जल्द मिलेगी खुशखबरी!
सरकार के इस कदम का उद्देश्य मानसून के मौसम से पहले किसानों को सहायता प्रदान करना है. यानी खेती किसानी के लिए वित्तीय मदद के मकसद के शुरु हुई इस स्कीम के तहत किसानों को पहले ज्यादा कर्ज मिल सकेगा. इस कार्ड से पशुपालन और मछुआरों को भी फायदा मिलता है. फिलहाल केसीसी के जरिए किसान 3 लाख रुपए तक का लोन लेते हैं, जिससे बढ़ाकर 5 लाख रुपए करने की योजना है. लोन पर 4 फीसदी का रियायती ब्याज दर लगता है.
किसान क्रेडिट कार्ड के फायदे
किसान क्रेडिट कार्ड की शुरुआत 1998 में भारत सरकार, RBI और NABARD ने की. इसका मकसद किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है. किसान इस कार्ड के जरिए केवल 4% की सालाना ब्याज दर पर 3 लाख रुपए तक के लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस स्कीम में सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड दोनों तरह के लोन ऑप्शन शामिल हैं.
KCC के लिए जरूर डॉक्युमेंट्स
सिक्योर्ड लोन के लिए भूमि जैसे संपार्श्विक की आवश्यकता होती है, जबकि अनसिक्योर्ड के लिए किसी बंधक की आवश्यकता नहीं होती है. केसीसी के लिए अप्लाई करने के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स में पासपोर्ट साइज का फोटो, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और जमीन के कागजात शामिल हैं.
KCC प्रॉसेस के लिए आसान प्रॉसेस
किसान क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अपने पसंदीदा बैंक की वेबसाइट पर विजिट करें. होमपेज पर किसान क्रेडिट कार्ड ऑप्शन खोजें और उस पर क्लिक करें. अपने डिटेल्स भरने और अपना अप्लीकेशन जमा करने के लिए निर्देशों का पालन करें.
यदि पात्र हैं, तो बैंक से 5 दिनों के भीतर संपर्क की अपेक्षा करें. बैंक आमतौर पर आवेदन के 15 दिनों के भीतर कार्ड जारी करता है. अगर इसमें ज्यादा देरी होती है, तो बैंकिंग लोकपाल से संपर्क करें या RBI की ऑफिशियल वेबसाइट लिंक: https://cms.rbi.org.in/ पर जाएं.
किसान क्रेडिट कार्ड के लिए हेल्पलाइन
किसान सहायता के लिए किसान क्रेडिट कार्ड हेल्पलाइन 0120-6025109 / 155261 या pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल के जरिए भी कॉन्टैक्ट कर सकते हैं.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग