Khelo India University Games in UP: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को बड़ी सफलता मिली है। प्रदेश में पहली बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन किया जाएगा। इस इवेंट के लिए योगी सरकार ने लगभग तैयारियां पूरी कर ली हैं। एक जानकारी के अनुसार 5 मई को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में गेम्स के लोगो, मैस्कॉट व एंथम की लांचिंग की जा सकता है।
यूपी की योगी सरकार को पहली बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस आयोजन के लिए संबंंधित अधिकारियों को आयोजन को लेकर विशेष निर्देश भी जारी कर दिए हैं। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन को लेकर किसी तरह की कोताही नहीं बर्दाश्त की जाएगी।
सीएम योगी ने खासताैर पर महिला खिलाड़ियों की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखने का निर्देश दिया है। सीएम योगी ने अधिकारियों से स्पष्ट किया है कि खिलाड़ी अपने साथ यूपी की बेहतर छवि को ले कर जाएं। और इसके लिए कोई कोर कसर नहीं रहनी चाहिए।
मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए राज्य सरकार की तैयारियां अंतिम दौर में है। गेम्स में आने वाले खिलाड़ियों के ठहरने और खाने-पीने को लेकर सभी इंतजाम पहले से कर लिए गए हैं। खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम में स्पोर्ट्स इक्विपमेंट समेत सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। आयोजन से जुड़ी कई एजेंसियों को भी अनुबंधित कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार आयोजन से जुड़ी तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समीक्षा करेंगे और उसके बाद गेम्स आयोजन की तारीखों का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स यूपी के 4 शहरों में आयोजित होंंगे। लखनऊ में सबसे ज्यादा 12 खेलों के इवेंट्स आयोजित होंगे। बीबीडी यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड पर आर्चरी गेम्स होगा, वहीं बीबीडी यूनिवर्सिटी मेन ग्राउंड पर जूडो और मलखंभ की प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा इकाना स्पोर्ट्ज सिटी-इंडोर हाल में वॉलीबाल और फेंसिंग का आयोजन होगा।
बीबीडी इंडोर हाल में बैडमिंटन और टेबल टेनिस, गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज एथलेटिक्स ग्राउंड पर रग्बी व एथलेटिक्स गेम्स होंगे। इसके अलावा हॉकी ग्राउंड पर हॉकी और फुटबॉल ग्राउंड पर फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी।
इसके अलावा गोरखपुर में वाटर स्पोर्ट्स का इवेंट होगा। वहीं गौतमबुद्धनगर यूनिवर्सिटी के इंडोर हाल में बास्केटबाल और वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी। वाराणसी के आईआईटी बीएचयू के इंडोर हाल में योगासन एवं कुश्ती के इवेंट आयोजित होंगे। यूपी के अलावा तीन इवेंट दिल्ली में भी आयोजित किए जाएंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग