Keystone Realtors Listing : आज Rustomjee ब्रॉन्ड के नाम से प्रॉपर्टी डिलिंग का काम करने वाली मुंबईबेस्ड कंपनी कीस्टोन रियल्टर्स (Keystone Realtors) की लिस्टिंग हुई है। आज से कंपनी के शेयरों में ट्रेडिंग शुरू हो गई है। Keystone Realtors की लिस्टिंग BSE पर इश्यू प्राइस की तुलना में 3 प्रतिशत प्रीमियम के साथ हुई है। कंपनी के IPO का अपर प्राइस बैंड 541 रुपये था। लिस्टिंग होने के साथ ही कंपनी के शेयरो में 555 रुपए के साथ ट्रेडिंग शुरू हुई है। IPO खरीदने वाले निवेशकों को प्रत्येक शेयर पर लगभग 14 रुपये का फायदा हुआ है। Keystone Realtors IPO में निवेशकों को काफी दिलचस्पी दिखाई थी। चलिए यह समझते हैं कि निवेशकों को शेयर बेचना चाहिए या इसे होल्ड करना चाहिए।
निवेशकों ने दिखाई थी दिलचस्पी
एक्सपर्ट के खराब रिव्यू के बाद भी Keystone Realtors IPO को निवेशकों ने ठीक ठाक रिस्पांस दिया था। ओवरआल Keystone Realtors का आईपीओ 2.1 गुना सब्सक्राइब हुआ था। सब्सक्रिप्शन में रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (RII) की कैटेगरी में 53 प्रतिशत सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी को नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के रिजर्व कोटा में 3 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला था। वहीं Keystone Realtors को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स की रिजर्व कैटेगरी से 3.84 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। Keystone Realtors के IPO का 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व था। कंपनी ने IPO का 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व किया था। बाकी बचे 15 प्रतिशत नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व किया गया था।
मैनेजमेंट के ग्रोथ पर फोकस करेगी कंपनी
ब्रोकरेज हाउस च्वॉइस ब्रोकिंग के मुताबिक Keystone Realtors मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में अच्छी तरह से एस्टेबलिश हो चुकी है। कंपनी का कस्टमर बेस अच्छा है। Keystone Realtors एसेट लाइट बिजनेस मॉडल के कारण मुनाफे में है। कंपनी आईपीओं से जुटे पैसों का उपयोग मैनेजमेंट के ग्रोथ को बढ़ाने में करेगी।
रिस्क फैक्टर
- गवर्नमेंट पॉलिसीज और रेगुलेशंस का कंपनी के फेवर में ना होना
- केद्रिय बैंको द्वार ब्याज दरों में लगातार बढ़ोतरी
- भारत में इकोनॉमिक स्लोडाउन
- जियोग्राफिकल बिजनेस कंस्ट्रेशन
- हर समय मुनाफे को मेंटेन न कर पाना
- रियल स्टेट सेक्टर में प्रतिस्पर्धा
क्या है कंपनी का काम
Keystone Realtors कंपनी 1995 में शुरू हुई थी। कंपनी मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में 32 पूरी तरह से कंप्लिट प्रोजेक्ट्स है। अभी 12 प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। अभी 19 प्रोजेक्ट्स को शुरू करने की तैयारी चल रही है। मुंबई में कंपनी के पास बेहतर कस्टमर बेस है। कंपनी का व्यापारा भी अभी तक संतोजनम रहा है। कंपनी मुंबई मेट्रोपोलिटन रिजन में रियल स्टेट सेक्टर में एक बड़ा नाम है।
More Articles
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?