Loan : लोन जो होते हैं वो दो प्रकार के होते हैं। एक लोन सुरक्षित होता हैं और दूसरा असुरक्षित लोन होता हैं। सुरक्षित लोन यानी किसी चीज को गिरवी रखने के बाद दिया जाता हैं और असुरक्षित लोन में कुछ गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती। दोनों लोन की अपनी खूबियां भी हैं और दोनों लोन की अपनी कमियां भी हैं। सुरक्षित लोन में जहां ब्याज दर कम होती हैं। वहीं असुरक्षित लोन की ब्याज दरों काफी ज्यादा होती है। यदि आप भी लोन लेने का विचार कर रहे हैं, तो फिर ठीक तरीके से विचार करके ही लोन ले। बहुत बार जब भी हम लोन लेते हैं, तो फिर केवल हम ब्याज की दरें करते हैं। दूसरी बातों पर ध्यान नहीं देते हैं। जिसकी वजह से हमे लोन को चुकाते वक्त वह गलती हमको भारी पड़ती हैं। इसी वजह से आप जब लोन ले तब आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Advertisement

चेक करें क्रेडिट स्कोर

Advertisement

आप जब भी लोन लेने का विचार करते हैं या फिर लोन लेते है, तो उस समय आपको अपना क्रेडिट स्कोर चेक कर लेना चाहिए। कई बैंक यदि आपका क्रेडिट स्कोर कम हैं, तो फिर लोन ही नहीं देते हैं अगर लोन देते भी हैं, तो अधिक ब्याज दर पर देते हैं।

अच्छी तरह से पढ़ ले लोन की नियम व शर्ते

Advertisement

बहुत सारे बैंक और वित्तीय संस्थान हैं जो कस्टमर्स को आकर्षित करने के लिए बहुत सारे ऑफर्स देते हैं। मगर आपको इन ऑफर में फसने से पहले नियम और शर्तों को बेहतर तरीके से चेक कर लेना चाहिए। ये इसीलिए बहुत जरूरी हैं। क्योंकि आमतौर पर बैंक ऐसी शर्ते रखते हैं। जिससे जो लोन सस्ता दिखता हैं मगर वो महंगा पड़ता हैं।

Advertisement

ध्यान रखें रिपेमेंट का

अगर आप लोन लेते हैं, तो फिर लोन लेने से पहले आपको इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी हैं कि आप उस लोन का भुगतान करने की क्षमता रखते है या नहीं। क्योंकि लोन जो हैं एक भार हैं। इस लोन को हर महीने किश्तों में अदा करना होता हैं। यदि आप ईएमआई नहीं भर पाते हैं तो फिर आपको पेनाल्टी देना पड़ सकता हैं।

Advertisement