Kawad Yatra 2024: 22 जुलाई यानी आज से सावन का महीना शुरू हो गया है. सभी श्रद्धालु कावर यात्रा को लेकर काफी उत्साहित है. कावर सावन के पहले सोमवार से शुरू हो जाता है. इस साल लगभग 20 लाख लोग कावर यात्रा में शामिल होंगे. कावर यात्रा को लेकर पुलिस ने ट्रेफिक एडवाइजरी जारी की है. इस ट्राफिक गाइडलाइंस के जरिए आप जान सकते हैं कि कौन से रूट खुले है या कौन से रूट में आपको दिक्कत आ सकती है.

Advertisement

आज कावर यात्रा का पहला दिन है. सभी श्रद्धालु के मन में उत्साह देखा जा सकता है. कावर यात्रा के दौरान सड़कों में भारी ट्रैफिक देखा जाता है. इसी समस्या को लेकर पुलिस ने सभी श्रद्धालु के लिए ट्रेफिक एडवाइजरी जारी किया है.

Advertisement

हर साल कई कावर यात्री दिल्ली पहुंचते हैं और यहां से वे हरियाणा और राजस्थान की तरफ निकल जाते हैं. इस साल अनुमान लगाया जा रहा है कि कावर यात्रियों की संख्या 15 से 20 लाख हो सकती है.

यह कावर यात्रा 2 अगस्त तक चलेगी. यात्रा के दौरान सभी भक्त भग्वान शिव को चढ़ाने के लिए गंगा जल लाते हैं.

Advertisement

पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में क्या कहा?

उत्तर प्रदेश पुलिस ने दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेसवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. इसके अलावा सभी लोगों को विकल्प मार्ग चुने के लिए कहा गया है

इसके अलावा यूपी पुलिस ने बड़े वाहनों के लिए अपनी एडवाइजरी में यह भी कहा है कि किसी भी भारी परिवहन को भोपुरा के रास्ते वजीराबाद रोड या अप्सरा बॉर्डर के रास्ते जीटी रोड की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. भारी परिवहन वाहनों (HTV) को मोहन नगर से NH-24 की ओर जाने की अनुमति है.

Advertisement

इसके साथ ही उत्तर पूर्वी दिल्ली में सिटी बसों को छोड़कर एचटीवी (भारी परिवहन वाहनों) को जीटी रोड पर शाहदरा और वजीराबाद रोड की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. रिंग रोड के जीटी करनाल रोड में आने वाली सिटी बसों को छोड़कर, भारी परिवहन वाहनों को सीधे एनएच -24 की ओर मोड़ दिया जाएगा और उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

Advertisement

पुलिस ने यह भी कहा है कि सड़को के किनारे कावरियों के आराम के लिए भारी मात्रा में टैंट लगाए जाते हैं. जिसकी वजह से धौला कुआं मेट्रो स्टेशन से रजोकरी सीमा तक भीड़ हो जाती है.

वहीं मोटर बाइकों और कार से यात्रा करने वाले लोगों को ऑफिस जाने में देरी से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी गई है.