SME IPO Listing News: कौशल्या लॉजिस्टिक्स के शेयरों की लिस्टिंग काफी शानदार रही है और इसने इनवेस्टर्स को भी काफी खुश किया है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इस कंपनी के आईपीओ को इश्यू प्राइस से 33 प्रतिशत अधिक के प्रीमियम पर लिस्ट किया गया है। गौरतलब है कि इस कंपनी के आईपीओ को आज यानी 8 जनवरी को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया गया है।
आपको बताते चलें कि इस लॉजिस्टक्स कंपनी ने प्री रेंटल प्रॉपर्टीज में भी पैसे इनवेस्ट कर रखे हैं। इसी के चलते कंपनी के पास उदयपुर में 18 रीटेल शॉप्स भी हैं।
क्या था इसका इश्यू प्राइस
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि कौशल्या लॉजिस्टिक्स के इनीशियल पब्लिक ऑफिरिंग की इश्यू प्राइस 75 रुपए की थी।
कितने प्रीमियम पर हुआ लिस्ट
इस कंपनी के आईपीओ की लिस्टिंग काफी शानदार रही है। इसे 33 प्रतिशत के प्रीमयम पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया गया है। इस कंपनी के आईपीओ की लिस्टिंग प्राइस 100 रुपए की थी। तो इस हिसाब से कंपनी के शेयर इश्यू प्राइस से करीब 33.33 प्रतिशत के प्रीमीयम पर लिस्ट हुए हैं।
कब तक था सब्सक्रिप्शन का मौका
इस आईपीओ की ओपनिंग 29 दिसंबर 2023 को हुई थी और इसे सब्सक्राइब करने की आखिरी तारीख 3 जनवरी 2024 थी। इत 6 दिनों के अंदर इस आईपीओ को जबरदस्त सब्सक्राइब किया गया था। आखिर दिन तक इस आईपीओ को सब्सक्राइब करने के लिए यूजर्स ने इंट्रेस्ट दिखाया था।
कितना मिला सब्सक्रिप्शन
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि अखिरी दिन तक इस कंपनी के आईपीओ को 364 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब किया गया था। इस कंपनी ने 35.45 लाख शेयरों को बिक्री के लिए निकाला था। हालांकि इन शेयर्स के लिए कुल मिलाकर 129 करोड़ से ज्यादा की बोलियां लोगों के द्वारा लगाई गईं थीं।
कंपनी ने कितना जुटाया फंड
इस आईपीओ के जरिए कंपनी ने करीब 30.60 करोड़ रुपए का फंड जुटाया था। कौशल्या लॉजिसटिक्स के इन शेयरों का प्राइस बैंड 71 से लेकर 75 रुपए की बीच रखा गया था। जानकारी के लिए बताते चलें कि इस कंपनी ने एंकर बुक के जरिए करीब 10 करोड़ रुपए जुटाए थे।
कौन थे एंकर लिंक के इनवेस्टर्स
कौशल्या लॉजिस्टिक्स के आईपीओ के एंकर बुक में 5 इनवेस्टर्स शामिल थे। इनमें सेंट कैपिटल फंड, नियोमाइल ग्रोथ फंड सिरीज और एलसी रेडियंस फंड वीसीसी और इसके अलावा दौ और निवेशक भी शामिल थे। इस इनीशयल पब्लिक ऑफरिंग के तहत कंपनी के द्वारा 25.35 करोड़ रुपए की कीमत वाले इक्विटी शेयर जारी किए गए। वहीं ऑफर फॉल सेल यानी ओएफएस के तहत 11 करोड़ रुपए से ज्यादा के शेयरों की बिक्री हुई है।
फंड का कहां किया जाएगा इस्तेमाल
गौरतलब है कि कंपनी ने फंड के इस्तेमाल के बारे में भी लोगों की जानकारी दी है। जिसके मुतबिक कौशल्या लॉजिस्टिक्स इस आईपीओ द्वारा जुटाए गए फंड का इस्तेमाल कंपनी का कर्ज चुकाने के लिए करेगी। इसके अलावा कंपनी के द्वारा इस आईपीओ से जमा किए गए पैसों को वर्किंग कैपिटल में भी लगाया जाएगा। इतना ही नहीं कंपनी दूसरी सामान्य जरूरतों को पूरा करने के लिए भी इस जमा की राशी का इस्तेमाल करेगी।
More Articles
- Chabahar Port पर खतरा? भारत के Trade, Oil और Strategic Interests पर कितना पड़ेगा असर?
- EPFO: 15 जुलाई तक मिलेगा 8.25% ब्याज? ईपीएफओ के 10 बड़े अपडेट जो हर कर्मचारी को जानने चाहिए
- Petrol Diesel Rate: शनिवार को पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम स्थिर, जानें आपके शहर में कितना है रेट
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह