Karur Vysya Bank Share: नतीजों के बाद Karur Vysya Bank में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल यह शेयर 3:15 बजे के आसपास 13 रूपये की तेजी के साथ 340 रुपए के ऊपर दिख रहा था। इसी के साथ आज इसने ₹345.35/Sh का दिन का हाई बनाया।
शेयर ने आज अपना नया 52 वीक हाई 345.35 रुपए प्रति शेयर का बनाया, करूर वैश्य बैंक के आउटपरफॉर्मेंस की बात करें तो 6 महीने में अब तक इस शेयर में 33 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। वहीं, 1 साल में इसमें 50 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, अगर 5 साल में देखें तो शेयर ने निवेशकों को 720% का बंपर रिटर्न दिया है।
करूर वैश्य बैंक के शेयर में तेजी क्यों?
बैंक के मजबूत नतीजों ने शेयर में जोश भर दिया है। Q1 में बैंक के नतीजे मजबूत रहे हैं। इस अवधि में इसका RoA 2.1% और कोर NIM 4.26% पर स्टेबल रहा है। लोन ग्रोथ 17% और डिपॉजिट 15% बढ़ा है। प्रोविजन 24% घटा है। एसेट क्वालिटी भी मजबूत हुई है। तिमाही आधार पर बैंक की GNPA 0.74% और NNPA 0.19% रहा है।
NII में बढ़ोतरी दर्ज की गई-
बता दें, कि 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही में बैंक का प्रदर्शन मजबूत रहा। इस दौरान नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 45% बढ़कर ₹756 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले 11 तिमाहियों में सबसे तेज़ वृद्धि है। वहीं नेट ब्याज आय (NII) बढ़कर ₹3,049 करोड़ रही, जो पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले करीब 19% अधिक है।
बैंक की कुल आय पर असर-
हालांकि, अन्य आय (Other Income) में आई कमजोरी का असर बैंक की कुल आय पर देखने को मिला, जिससे मुनाफे की रफ्तार कुछ हद तक सीमित रही। जून तिमाही में Other Income घटकर ₹442 करोड़ रह गई, जो सालाना आधार पर 1% से अधिक और तिमाही आधार पर 28% से ज्यादा की गिरावट को दर्शाती है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More Articles
- Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर
- Share Market का नया नियम: 3:15 बजे के बाद बदल गई ट्रेडिंग, नए क्लोजिंग ऑक्शन में कैसे बनाएं कमाई की रणनीति?
- LIC Stock Crash: सरकार के एक फैसले से 9% तक टूटा शेयर, अब क्या करें निवेशक?
- Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!
- ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर
- Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?