कर्नाटक सरकार ने अपने पुराने नियम में कुछ बदलाव किए है. अब अगर कोई भी छात्र या छात्रा पीजी मेडिकल और डेंटल सीट आलोट होने के बाद उसे कैंसल करता है, तो उसे 7 लाख पेनल्टी और 3 साल तक बैन किया जा सकता है.

Advertisement

कर्नाटक में बढ़ रही सीट कैंसल को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. नेशनल मेडिकल कमीशन के अनुसार इस साल कर्नाटक में 5980 पीजी मेडिकल सीटें है और 934 पीजी डेंटल सीटें है. ऐसा कई बार होता है कि छात्र या छात्रा को सीट आलोट होने के बाद, जब उन्हें बेहतर विकल्प मिलता है तो वे सीट खाली छोड़कर चले जाते हैं. फिर इस सीट को डिपार्टमेंट द्वारा भरना मुश्किल हो जाता है.

Advertisement

इन्ही सब कारणों से कर्नाटक सरकार ने अपने 2006 के नियम में बदलाव किया है. यह नियम है, कर्नाटक कंडक्ट ऑफ एंट्रेंस टेस्ट फॉर सिलेक्शन एंड एडमिशन टू पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एंड डेंटल डिग्री एंड डिपलोमा कोर्स. इस नियम के तहत पीजी मेडिकल और डेंटल सीट आलोट होने के बाद कैंसल करने पर पहले से ही पेनल्टी लगती थी. लेकिन अब इस पेनल्टी को और भी बढ़ा दिया गया है.

Advertisement

नियम में नए बदलाव के अनुसार अगर किसी छात्र या छात्रा ने पहले राउंड में सीट आलोट होने के बाद, उसे दूसरे राउंड से पहले कैंसल किया तो उसे 25,000 पेनल्टी भरनी पड़ सकती है. यह पेनल्टी पहले 10,000 हुआ करती थी.
इसके अलावा अगर कोई छात्र या छात्रा दूसरे राउंड के लास्ट डेट से पहले आलोट हुई सीट कैंसल करता है तो उसे 1.5 लाख से 60,000 रुपये तक की पेनल्टी भरनी पड़ सकती है. यह पेनल्टी पहले 1 लाख से 50,000 हजार रुपये हुआ करती थी.

Advertisement

इसके साथ ही अगर कोई छात्र या छात्रा दूसरे राउंड के खतम होने से एक दिन पहले और मोप अप राउंड के शुरू होने से एक दिन पहले आलोट हुई सीट कैंसल करता है, तो उसे 7 लाख की पेनल्टी लगेगी. यह पेनल्टी पहले 5 लाख रुपये हुआ करती थी.

मॉप-अप राउंड के बाद सीटों को रद्द करने का अधिकार केवल चिकित्सा शिक्षा निदेशक को दिया गया है. इसमें भी छात्र या छात्रा को 18 लाख रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है.

Advertisement
राउंडनियम में बदलाव के बाद पेनल्टी
पहले राउंड के बाद सीट कैंसल करने पर25,000 रुपये ( पहले 15,000 रुपये)
दूसरे राउंड के लास्ट डेट से पहले सीट कैंसल करने पर1.5 लाख से 60,000 रुपये (पहले 1 लाख से 50,000 हजार रुपये)
दूसरे राउंड के खतम होने से एक दिन पहले कैेंसल करने पर7 लाख रुपये ( पहले 5 लाख रुपये )
मॉप-अप राउंड के बाद सीट कैंसल करने पर18 लाख रुपये