Karnataka Government Proposed Name Change of Airports: मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन को कर्नाटक में चार हवाई अड्डों का नाम प्रख्यात लोगों के नाम पर रखने के लिए राज्य सरकार से अनुरोध प्राप्त हुआ है। इन चार एयरपोर्ट में विजयपुरा एयरपोर्ट , हुबली एयरपोर्ट, बेलगावी एयरपोर्ट और शिवमोग्गा एयरपोर्ट, और राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित नाम हैं।

Advertisement

जल्द रखें जा सकते हैं ये नाम

Advertisement

जगज्योति बसवेश्वर एयरपोर्ट, क्रांतिवीर सांगोली रायन्ना एयरपोर्ट, कित्तूर रानी चेन्नम्मा एयरपोर्ट और राष्ट्रकवि डॉ. के.वी. ने दिसंबर 2023 में बेलगाम में विधानमंडल सत्र के दौरान, कर्नाटक सरकार ने कहा था कि वह हुबली-धारवाड़ एयरपोर्ट का नाम सांगोली रायन्ना के नाम पर और बेलगाम एयरपोर्ट का नाम वीरा रानी कित्तूर चेन्नम्मा के नाम पर रखने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है।

Advertisement

सत्र के दौरान, बड़े और मध्यम इंडस्ट्री और इंफ्रास्ट्रचर विकास मंत्री एम.बी. पाटिल ने जानकारी दी कि केवल मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के पास एयरपोर्ट का नाम रखने का अधिकार है और राज्य केवल राज्य विधानमंडल द्वारा पास किए गए प्रस्तावों के रूप में इस पर प्रस्ताव भेज सकते हैं।

चार एयरपोर्ट्स में से, हुबली और बेलगावी के एयरपोर्ट्स का संचालन एएआई द्वारा किया जाता है और शिवमोग्गा और विजयपुरा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट्स हैं। पिछले साल शुरु हुआ शिवमोग्गा एयरपोर्ट कर्नाटक राज्य इंडस्ट्रियल और इंफ्रास्ट्रचर विकास निगम द्वारा संचालित और रखरखाव किया जाता है। विजयपुरा में अभी तक कॉमर्शियल उड़ान संचालन शुरू नहीं हुआ है।

Advertisement

कर्नाटक सरकार के मंत्री एम.बी. पाटिल ने कही थी ये बात

दिसंबर में विधानसभा में शून्यकाल के दौरान कांग्रेस विधायक एन एच कोनारेड्डी और श्रीनिवास माने द्वारा उठाए गए एक प्रश्न का उत्तर देते हुए पाटिल ने कहा था कि पिछले कुछ समय से मांग की जा रही है और विभिन्न संगठनों द्वारा सरकार को हुबली हवाई अड्डे का नाम क्रांतिवीर संगोल्ली रायन्ना और बेलगावी हवाई अड्डे का वीर रानी कित्तूर चेन्नम्मा के नाम पर रखने की मांग की गई है।

Advertisement

उन्होंने ये भी कहा था कि हवाई अड्डे का नाम उस शहर के नाम पर रखने की परंपरा रही है, जहां इसे बनाया गया है। मंत्री ने भी बताया कि इस तरह का नाम बदलना केंद्र सरकार के नागर विमानन मंत्रालय के दायरे में आता है।

मंत्री ने कहा था कि अगर राज्य सरकार राज्य में किसी हवाई अड्डे का नाम बदलना चाहती है, तो इस आशय का एक प्रस्ताव राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों में पेश और पारित करना होगा और प्रस्ताव केंद्र को भेजना होगा।