Kalyan Jewellers Share Price : मंगलवार को कल्याण ज्वैलर्स के शेयर में लगातार 5वें दिन भी शानदार तेजी जारी रही। सुबह के कारोबार में यह शेयर लगभग 5 प्रतिशत चढ़ा और BSE मिडकैप इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहा। निवेशकों ने इस ज्वैलरी रिटेलर की लंबी अवधि की ग्रोथ की संभावनाओं पर भरोसा बनाए रखा है।
आज सुबह के कारोबार में कल्याण ज्वैलर्स का शेयर 4.8 प्रतिशत बढ़कर 535 रुपये पर पहुंच गया,जिससे पिछले 5 सेशन में इसकी बढ़त 50.8 प्रतिशत हो गई है। इस तेजी का असर कंपनी के के मार्केट कैपिटलाइजेशन पर भी दिखाई दिया और इसमें लगभग 18,500 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। 18,500 करोड़ की बढ़ोतरी के बाद कंपनी का मार्केट कैप 55,000 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया।
निफ्टी से बेहतर परफ़ॉर्मेंस-
शेयरों में आई तेज रिकवरी से एक साल के स्टॉक के परफॉर्मेंस पर भी असर डाला। कल्याण ज्वैलर्स का शेयर अब 2026 में लगभग 10.3 प्रतिशत ऊपर दिख रहा है। इसने निफ्टी से कहीं बेहतर परफ़ॉर्म किया है,क्योंकि इसी दौरान निफ्टी में 7.5 प्रतिशत की गिरावट आई है।
स्टॉक पर एक्सपर्ट की राय-
अब अगर इसके परफॉर्मेंस पर एक्सपर्टस की राय जानें तो, Cchoice Equity के वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) सचिन गुप्ता का कहना है, कि अच्छी तेजी के बाद अभी स्टॉक एक अहम रेजिस्टेंस के पास रुकता हुआ नजर आ रहा है। फिलहाल 535 रुपये प्रति शेयर का स्तर कल्याण ज्वैलर्स लिए बड़ा रेजिस्टेंस जोन है। अगर स्टॉक ₹535 के ऊपर टिकता है और ब्रेकआउट देता है, तो इसमें दोबारा अच्छा मोमेंटम देखने को मिल सकता है। ब्रेकआउट के बाद स्टॉक में 580-600/Sh तक के टार्गेट देखने को मिल सकते हैं।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More Articles
- Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?
- Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?
- Market Outlook: Middle East तनाव, महंगा Crude और Share Market... आगे क्या होगा?
- MTAR Tech का शेयर लगातार चैथे दिन क्रैश! क्या नए निवेशकों के लिए बन रहा मौका?
- IRCTC की नई वेबसाइट! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?