Eid-ul-Fitr 2025 Date: रमजान के पाक महीने के आगाज के साथ ही मुस्लिम समाज के लोग इस पूरे महीने रोज़े रखते हैं और खुदा को राजी करने के लिए खूब इबादत करते हैं। रमज़ान खत्म होने के बाद चांद को देखकर ईद का त्योहार मनाया जाता है।
ऐसे में एक बार फिर लोगों के मन में सवाल उठ रहा है इस साल ईद का त्योहार किस दिन पड़ रहा है, चलिए हम आपको बताते हैं इस बार ईद किस दिन पड़ने वाली है।
इस्लाम धर्म के बड़े त्योहारों में से एक ईद-उल-फ़ित्र (Eid ul-Fitr) जिसे पूरी दुनिया में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। रमज़ान के पाक महीने में रोजेदार रोजा रखते हैं और उसके बाद चांद को देखकर ईद का त्योहार मनाते हैं। इन दिनों ईद की तैयारियां बड़ी तेजी के साथ की जा रही हैं क्योंकि ईद आने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है।
सभी बाजारों में खरीदार बहुत बड़ी संख्या में देखने को मिल रहे हैं, जिन्होंने बाजार की रौनकों में चार चांद लगा रखे हैं। रोजेदार इस पूरे महीने रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करता है। सुबह की सेहरी के बाद पूरे दिन बिना खाने पीने के पूरे दिन खुदा की इबादत करते हैं और शाम को इफ्तारी से रोजा खोलते हैं। इफ्तारी के दौरान रोज़ेदार बेहद ही अच्छी-अच्छी चीजें खाते हैं और खुदा का शुक्र अदा करते हैं।
रमज़ान (Ramazan 2025) के महीने को खत्म होने महज कुछ ही दिन बचें हैं उसके बाद चांद को देखकर ईद का त्योहार मनाया जाएगा। इस साल रमजान की शुरुआत 2 मार्च 2025 से हुई थी। ईद-उल-फ़ित्र को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। ईद का जश्न शव्वाल के चांद के दिखने के साथ शुरू होता है।
रमजान का महीना खत्म होने के साथ ही लोगों के मन में सवाल बन रहे हैं कि साल 2025 में ईद कब पड़ेगी। इस साल ईद-उल-फ़ित्र 31 मार्च या 1 अप्रेल 2025 को मनाई जाएगी। चांद दिखने के हिसाब से तारीख में थोड़ा बदलाव हो सकता है।
पाकिस्तान और सऊदी अरब में ईद का जश्न
खगोलविदों का अनुमान है कि पाकिस्तान और सऊदी अरब दोनों में ईद 31 मार्च को मनाई जाएगी। पाकिस्तान में 29 मार्च को चांद दिखने की उम्मीद है। हालांकि, सऊदी अरब में उस दिन चांद नहीं दिखाई देगा। इसलिए दोनों देशों में 31 मार्च को ईद एक साथ मनाई जाने की संभावना है।
ईद-उल-फितर का वैश्विक पालन
सऊदी अरब और यूएई जैसे मध्य पूर्वी देशों में रमजान 1 मार्च से शुरू हुआ है। इसलिए, वहां ईद 30 से 31 मार्च के बीच मनाई जा सकती है। यूएई ने 30 मार्च तक रमजान खत्म होने पर 2 अप्रैल तक छुट्टियां बढ़ाने की घोषणा की है। चांद की निगरानी करने वाली समिति 29 मार्च से चांद देखकर इसकी पुष्टि करेगी।
ईद-उल-फितर का महत्व
ईद-उल-फ़ितर का बहुत महत्व है क्योंकि यह रमज़ान के दौरान एक महीने के उपवास के बाद आभार और खुशी का प्रतीक है। मुसलमान इस पाक महीने में रोज़े और इबादत के जरिए से खुदा के सामने अपनी इबादत को पेश करते हैं। ईद के दिन, वे पिछली गलतियों के लिए माफी मांगते हैं और अपने अच्छे कर्मों के पुरस्कार के रूप में खुशी और आशीर्वाद के साथ जश्न मनाते हैं।
पाकिस्तान में सिंध सरकार ने ईद के मौके पर 31 मार्च से 2 अप्रैल तक छुट्टियां घोषित की हैं। इस बीच ईद-उल-फितर के लिए चांद दिखने की पुष्टि के लिए 30 मार्च को इस्लामाबाद में सेंट्रल रुएत-ए-हिलाल कमेटी की बैठक होनी है।
ईद-उल-फ़ितर रमज़ान के दौरान खुदा के प्रति वफ़ादारी और समर्पण की याद दिलाता है। यह समुदायों को जश्न मनाने के लिए एक साथ लाता है और साझा परंपराओं और त्योहारों के जरिए से दुनिया भर के मुसलमानों के बीच एकता की भावना को बढ़ावा देता है।
More Articles
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग