Justin Trudeau Net Worth: जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. अपनी संपत्ति के लिए मशहूर ट्रूडो की संपत्ति की वैल्यू 2024 में 96 मिलियन डॉलर (करीब 822 करोड़ रुपए) आंकी गई थी. बता दें कि प्रधानमंत्री के तौर पर उन्हें सालाना 379,000 डॉलर (करीब 3.24 करोड़ रुपए) का वेतन मिलता था, जो कि करीब 27 लाख रुपए मंथल के बराबर है. हालांकि, निवेश और कारोबार से उनकी आय इस आंकड़े से काफी ज्यादा हैं.
सबसे अमीर परिवारों में से एक
ट्रूडो की वित्तीय स्थिति उनके परिवार से मिली बड़ी विरासत से मजबूत हुई है. उनके पिता ने कनाडा के प्रधानमंत्री के रूप में भी काम किया, जिससे उनके परिवार की संपत्ति 40 मिलियन डॉलर से अधिक हो गई. फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्रूडो की होल्डिंग्स में रियल एस्टेट और सरकारी बॉन्ड्स में निवेश में 22 मिलियन डॉलर शामिल हैं.
ट्रूडो की शानदार लाइफस्टाइल
ट्रूडो के पास 3 मिलियन डॉलर से ज़्यादा कीमत की दो यॉच हैं और वे ससेक्स ड्राइव पर प्रधानमंत्री के ऑफिशियल रेजिडेंस में रहते हैं. उनके पास ओटावा में ग्यारह बेडरूम वाला एक आलीशान घर भी है. इस हवेली के अलावा ट्रूडो के पास चार और घर और एक गोल्फ़ कोर्स भी है.
उनके लग्जरी कार कलेक्शन में दो रोल्स रॉयस कारें, तीन मर्सिडीज-बेंज वाहन, एक लिंकन कार, दो रेंज रोवर्स, दो मैकलारेन और एक बुगाटी शामिल हैं. उन्होंने 1972 की एक फेरारी भी नीलामी में 700,000 डॉलर से अधिक में खरीदी थी.
इनवेस्टमेंट ग्रोथ और अटकलें
ट्रूडो के स्टॉक पोर्टफोलियो की ग्रोथ रेट पिछले दो दशकों में 48% सालाना के साथ हुई. इसके मुकाबले आम निवेशकों को केवल 11% की एवरेज ग्रोथ रेट का फायदा हुआ. इस पर कुछ एनलिस्ट मानते हैं कि कंपनियों के बारे में अंदरूनी जानकारी के बिना ऐसी ग्रोथ हासिल करना मुमकिन नहीं.
हालांकि, कनाडा के नियम ट्रूडो को सीधे स्टॉक ट्रेडिंग करने से रोकते हैं, लेकिन उन्हें इनडायरेक्ट रूप से शेयर रखने की अनुमति देते हैं. यह कानूनी ढांचा उन्हें किसी भी कानून का उल्लंघन किए बिना अपने व्यापक निवेश पोर्टफोलियो को बनाए रखने में सक्षम बनाता है.
More Articles
- GPF ब्याज दर 7.1% पर बरकरार: क्या EPF और PPF से बेहतर है आपका निवेश?
- ब्रेंट क्रूड $95 के पार: क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतों में होगा बदलाव? जानें ताजा अपडेट
- ITR रिफंड के नाम पर हो रही है बड़ी धोखाधड़ी, इन फर्जी मैसेज से रहें सावधान
- Vi का ₹860 वाला नया प्लान: अनलिमिटेड डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी, रिचार्ज से पहले ये बातें जरूर जानें
- Gold Price Today: 23 जुलाई को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले देखें 22K और 24K के ताजा रेट्स
- GIFT City क्या है? NRIs के लिए Dollar Investment का आसान तरीका | Benefits, Process & Risks