JSW Cement IPO: JSW ग्रुप की यूनिट जेएसडब्ल्यू सीमेंट 7 अगस्त को अपना 3600 रुपए का आईपीओ लाने की तैयारी में है। वहीं, आपको बता दें ये पहले के IPO साइज 4000 करोड़ रुपए तक के इश्यू से कम है। ये आईपीओ साथ अगस्त को पब्लिक इश्यू के लिए खुलेगा और 11 अगस्त को बंद होगा। इससे पहले, 6 अगस्त को एंकर इनवेस्टर्स को बोली लगाने का मौका मिलेगा।

Advertisement

आईपीओ का साइज घटाया गया

पहले कंपनी ने ₹4,000 करोड़ जुटाने की योजना बनाई थी, लेकिन अब इसे घटाकर ₹3,600 करोड़ कर दिया गया है। इस आईपीओ में दो हिस्से होंगे।

Advertisement

नए शेयरों से जुटाई जाएगी रकम: ₹1,600 करोड़

शेयरधारकों द्वारा बिक्री (OFS): ₹2,000 करोड़

कौन बेच रहा है शेयर?

ओएफएस के ज़रिए कुछ पुराने निवेशक अपने शेयर बेचने वाले हैं:

Apollo Management: ₹931.80 करोड़ के शेयर

Synergy Metals: ₹938.50 करोड़ के शेयर

SBI: ₹129.70 करोड़ के शेयर

जुटाए गए फंड का इस्तेमाल कहां होगा?

कंपनी इस रकम को इन प्रमुख कामों में लगाएगी:

Advertisement

राजस्थान के नागौर में नया सीमेंट प्लांट: ₹800 करोड़

पुराना कर्ज चुकाने के लिए: ₹520 करोड़

अन्य सामान्य खर्चों में यूज: बची हुई राशि

कंपनी के शेयर कहां लिस्ट होंगे?

इस आईपीओ के बाद JSW Cement के शेयर BSE और NSE पर लिस्ट होंगे, जिससे आम निवेशक भी इसमें ट्रेड कर पाएंगे।

कौन-कौन संभाल रहा है यह इश्यू?

कंपनी के आईपीओ को कई बड़ी वित्तीय संस्थाएं मैनेज कर रही हैं।

Advertisement

JM Financial

Axis Capital

Citigroup Global

DAM Capital

Goldman Sachs India

Jefferies India

Kotak Mahindra Capital

SBI Capital Markets

JSW Cement के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स कहां हैं?

JSW Cement भारत के कई राज्यों में अपने प्लांट चला रही है, जिनमें शामिल हैं:

कर्नाटक: विजयनगर

आंध्र प्रदेश: नांदयाल

पश्चिम बंगाल: सालबोनी

महाराष्ट्र: डोलवी

ओडिशा: जाजपुर और एक क्लिंकर यूनिट (शिवा सीमेंट के जरिए)

अगर आप इस आईपीओ में पैसा लगाना चाहते हैं, तो इसके दस्तावेज और जोखिमों को अच्छी तरह समझें। यह आईपीओ सीमेंट सेक्टर में निवेश का अच्छा मौका हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो JSW ग्रुप में भरोसा रखते हैं।