माइक्रोसॉफ्ट ने बीते कुछ महीनों में 15,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की है। यह कदम सिर्फ लागत बचाने के लिए नहीं उठाया गया है, बल्कि कंपनी अब काम के तरीके को पूरी तरह बदल रही है। खास बात यह है कि इस बार छंटनी उन क्षेत्रों में हुई है, जिन्हें पहले सबसे स्थिर और सुरक्षित माना जाता था जैसे कि सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और सेल्स।
सेल्स की दुनिया में AI की एंट्री
पहले सेल्स प्रोफेशनल ग्राहकों से मिलते थे, रिश्ते बनाते थे और समझदारी से सौदे करते थे। लेकिन अब माइक्रोसॉफ्ट मानता है कि इन चीजों के लिए इंसानों की नहीं बल्कि स्मार्ट मशीनों की ज़रूरत है। कंपनी अब AI टूल्स के ज़रिए लीड्स खोज रही है, ग्राहक की पसंद जान रही है और यहां तक कि प्रोडक्टस की जानकारी भी बॉट्स से दिला रही है।
अब सेल्स टीम का काम समझाने या मनाने का नहीं बल्कि सिस्टम और AI के डेटा को समझकर फैसले लेने का है। इसका मतलब है कि रिश्तों पर आधारित सेल्स मॉडल धीरे-धीरे खत्म हो रहा है।
इंजीनियरिंग का बदलता चेहरा
माइक्रोसॉफ्ट में अब सिर्फ कोड लिखने वाले इंजीनियर नहीं चाहिए। GitHub Copilot जैसे टूल अब कोडिंग का बड़ा हिस्सा खुद ही कर लेते हैं। ऐसे में कंपनी को उन इंजीनियरों की ज़रूरत है जो AI सिस्टम को अच्छे से समझें, मशीन से निकले डेटा की जांच कर सकें और बड़ी तकनीकी स्ट्रकचर तैयार कर सकें। जो लोग सिर्फ बेसिक कोडिंग करते हैं, उनकी भूमिका अब कमज़ोर हो रही है।
माइक्रोसॉफ्ट का इशारा बदलाव ज़रूरी है
माइक्रोसॉफ्ट ने अपने कर्मचारियों के काम की समीक्षा का तरीका भी बदल दिया है। अब यह देखा जा रहा है कि कोई कर्मचारी AI टूल्स का कितना बेहतर इस्तेमाल करता है। जिन विभागों में AI को अपनाने में ढिलाई दिखती है, उनके बजट में भी कटौती हो रही है।
दूसरी कंपनियों में भी हलचल
यह बदलाव सिर्फ माइक्रोसॉफ्ट तक सीमित नहीं है। Google, Amazon, Infosys और TCS जैसी कंपनियां भी अपने काम में AI को शामिल कर रही हैं। इससे खासकर उन कर्मचारियों की नौकरियों पर खतरा बढ़ रहा है जो एक जैसे काम लगातार करते आ रहे हैं।
कामकाजी लोगों के लिए क्या सबक है?
हर कुछ साल में सीखें नई स्किल्स - एक ही तरह का काम करने से नौकरी सुरक्षित नहीं रहेगी।
AI को दुश्मन नहीं, साथी बनाएं - जितना जल्दी आप नई तकनीक अपनाएंगे, उतना ही आप बाज़ार में टिक पाएंगे।
एक से ज़्यादा काम की समझ रखें - सेल्स वाले थोड़ा डेटा भी समझें, इंजीनियर थोड़ा प्रोडक्ट सोच भी सीखें।
भविष्य उन्हीं का है जो बदलना जानते हैं
AI और ऑटोमेशन ने यह साफ कर दिया है कि अब हर नौकरी तकनीकी हो चुकी है। जो लोग खुद को समय के साथ नहीं बदलेंगे, उनके लिए नौकरियां धीरे-धीरे मुश्किल होती जाएंगी।
More Articles
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?