नई दिल्ली, मई 3। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके काफी काम आएगी। क्योंकि देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई नौकरी का एक खास मौका लेकर आया है। बता दें कि जब से कोरोना संकट शुरू हुआ है, तब से रोजगार और नौकरी को लेकर संकट बहुत बढ़ गया है। ऐसे में एसबीआई में नौकरी पाने के लिए शानदार मौका आया है। अच्छी बात यह है कि एसबीआई ने जो भर्तियां निकाली हैं, उनके लिए आपको किसी तरह का कोई एग्जाम नहीं देना होगा। आइए जानते हैं इन वैकेंसी की पूरी डिटेल।
एसबीआई ने 149 स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इनके लिए आप घर बैठे ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के इच्छुक sbi.co.in पर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। मगर ध्यान रहे कि आवेदन की अंतिम तिथि 3 मई है। यानी आप सिर्फ आज रात तक ही अप्लाई कर सकते हैं। आप चाहें तो डायरेक्ट इस लिंक (https://sbi.co.in/hi/web/careers/current-openings) पर जाएं और आवेदन कर दें।
अगर आपको इस जॉब से जुड़ी किसी भी तरह की नोटिफिकेशन चाहिए तो आप (https://sbi.co.in/webfiles/uploads/files_2122/12042021) पर जा सकते हैं। याद रहे है कि आवेदन करने के अलावा आपको आज ही आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। एसबीआई ने इन भर्तियों के लिए आवेदन की शुरुआत 13 अप्रैल को ही है और आज इसके लिए अंतिम दिन है।
एसबीआई में विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग वैकेंसी हैं। इनमें डेटा एनालिस्ट के लिए 8 पद, फार्मासिस्ट के लिए 67 पद, चीफ एथिक्स ऑफिसर के लिए 1 पद, सलाहकार (धोखाधड़ी जोखिम प्रबंधन) के लिए 4 पद, उप प्रबंधक के लिए 10 पद, प्रबंधक के लिए 51 पद, एक्जीक्यूटिव के लिए 1 पद, उप मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (आईटी-डिजिटल बैंकिंग) के लिए 1 पद, सीनियर स्पेशल एक्जीक्यूटिव के लिए 3 पद और सीनियर एक्जीक्यूटिव के लिए 3 पद शामिल हैं।
एसबीआई की चयन प्रक्रिया में कुछ पदों के लिए ऑनलाइन लिखित टेस्ट और साक्षात्कार होगा। बाकी कई पदों के लिए शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू शामिल है। बैंक ने एक शॉर्टलिस्टिंग कमेटी बनाई है, जो शॉर्टलिस्टिंग का पैमाना तय करेगी। जिन लोगों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा उन्हें बाद में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 750 रु रखा गया है। वहीं एससी / एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क शून्य है। आप जिन तरीकों से आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं उनमें डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / इंटरनेट बैंकिंग आदि शामिल हैं। यानी आप ऑनलाइन ही पेमेंट कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग