नयी दिल्ली। 2020 में कोरोना काल में करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए। बड़ी संख्या में लोगों को कंपनियों ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। मगर अब हालात बेहतर हुए हैं। कंपनियां नई भर्तियां निकाल रही हैं। अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। 2021 शुरू होने वाला है और ये साल आपके लिए नौकरी का मौका लेकर आ सकता है। बता दें कि तीन बैंकों ने विभिन्न पोस्ट पर वैकेंसी निकाली हैं। इन बैंकों में देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई सहित बैंक ऑफ बड़ौदा और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (आईडीबीआई) शामिल हैं। बैंकों में नौकरी की ख्वाहिश करने वालों के लिए ये एक अच्छा मौका हो सकता है।
इन बैंकों में निकी वैकेंसियों के लिए आवेदन प्रोसेस जारी है। यहां हम आपको तीनों बैंकों में निकली भर्तियों की पूरी जानकारी देंगे। आप अपनी सुविधा और योग्यता के हिसाब से इन नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपको सिलेक्शन के लिए अलग-अलग परीक्षा और इंटरव्यू को पास करना होगा। आइए जानते हैं सभी भर्तियों की डिटेल।
सबसे पहले बात करते हैं एसबीआई की। एसबीआई ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 452 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। बैंक कई पदों पर नौकरी देगा, जिनमें डिप्टी मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर, मार्केटिंग मैनेजर, सिक्योरिटी एनालिस्ट और आईटी सिक्योरिटी एक्सपर्ट आदि शामिल हैं। इन पदों के लिए अधिकतम सैलेरी 51,490 रु है। ध्यान रहे कि एसबीआई इन पदों पर के लिए आवेदकों से लिखित परीक्षा लेगा। फिलहाल प्रीलिम्स परीक्षा फरवरी में आयोजित हो सकती है। ये भी जान लें कि अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी तय कई गई है। आप sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आईडीबीआई बैंक ने स्पेशलिस्ट केडर ऑफिसर के लिए भर्तियां निकाली हैं। इस बैंक में मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और जनरल मैनेजर जैसे पदों पर 134 लोगों को नियुक्ति किया जाएगा। एसबीआई की तरह यहां भी विभिन्न पदों के लिए एजुकेशनल क्वालिफिकेशन अलग है। आप आईडीबीआई बैंक में 07 जनवरी 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। अच्छी बात ये है कि इस बैंक में नौकरी के लिए आवेदन करने वालों की कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। सिलेक्शन मेरिट लिस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। ज्यादा जानकारी आप दिए जा रहे लिंक (https://www.idbibank.in/pdf/careers/DetailedAdvertisementSpecialists2020-21.pdf) पर कर सकते हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा में कुल 32 पदों पर वैकेंसी निकाली गई हैं। इनमें सिक्योरिटी ऑफिसर के लिए 27 और फायर ऑफिसर के लिए 5 वैकेंसी शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 8 जनवरी 2021 है। आप सीधे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं। या आप सीधे (https://www.bankofbaroda.in/career-detail.htm#tab-18) पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं।
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने भी नौकरियां निकाली हैं। इनके लिए कोई परीक्षा नहीं देनी होगी। इनके लिए सिर्फ मैरिट के आधार पर भर्ती होगी। आयु की बात करें तो 30 साल तक की उम्र वाले ही यहां आवेदन कर सकते हैं। पर आरक्षित वर्ग के आवेदकों को आयु सीमा में छूट मिलेगी। ध्यान रहे कि आप 31 दिसंबर तक की ही इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका