नयी दिल्ली। कोरोना संकट में नौकरियों के लाले पड़ गए थे। पिछले साल करोड़ों लोगों को इस महामारी के कारण नौकरी गंवानी पड़ी थी। हालांकि हालात में होते सुधार से नौकरियों के नये मौके सामने आ रहे हैं। नया साल कंपनियों और नौकरी की तलाश करने वाले दोनों के लिए नयी उम्मीद लेकर आया है। कई कंपनियों और बैंकों ने पिछले साल दिसंबर से ही नयी भर्ती की तैयारी शुरू कर दी थी। अब इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसी) ने जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट IV (प्रोडक्शन) पद के लिए भर्तियां निकाली हैं। आईओसी ने इन पदों के लिए iocl.com पर नोटिफिकेशन पब्लिश की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आईओसी में नौकरी पाने के लिए iocrefrecruit.in पर ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन प्रोसेस 28 जनवरी से शुरू हो चुका है और आपके पास सिर्फ 19 जनवरी 2021 तक आवेदन करने का मौका होगा।
इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 19 फरवरी 2021 है। जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट IV (प्रोडक्शन) के कुल 16 पदों पर भर्ती की जाएगी। ये भर्ती बेगूसराय, बिहार के लिए की जा रही हैं। ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट आउट आप 27 फरवरी 2021 तक ले सकेंगे। इसके लिए 28 फरवरी 2021 को लिखित परीक्षा हो सकती है। जबकि रिजल्ट 09 मार्च 2021 को घोषित हो सकता है।
आवेदक की कम से कम उम्र 18 साल होनी चाहिए। जबकि अधिकतम आयु सीमा 26 साल है। आवेदक के पास केमिकल / रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए। अगर मैथ्स, फीजिक्स और केमिस्ट्री के साथ बीएससी की डिग्री है तो भी बात बन जाएगी। जहां तक आयु में छूट का सवाल है तो ओबीसी (एनसीएल) को 3 साल, एससी और एसटी आवेदकों को 5 साल की छूट है।
पेट्रोलियम रिफाइनरी / पेट्रोकेमिकल्स / उर्वरक / हेवी रसायन / गैस प्रसंस्करण इंडस्ट्री में पंप हाउस, फायर्ड हीटर, कंप्रेसर, रिएक्टर, हीट एक्सचेंजर आदि के ऑपरेशन में न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव भी जरूरी है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और एक स्किल / प्रोफिशिएंसी / शारीरिक परीक्षण (एसपीपीटी) शामिल होगा।
- आधिकारिक नोटिफिकेशन : https://iocl.com/PeopleCareers/PDF/Notification_Advertisment.pdf
- ऑनलाइन आवेदन : https://www.iocrefrecruit.in/iocrefrecruit/index
- आधिकारिक वेबसाइट : https://iocl.com/
इन पदों के लिए 25,000 रु से 1.05 लाख रु तक का पे-स्केल है। ये एक अच्छा पे-स्केल होगा। अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो डेडलाइन का ध्यान जरूर रखें।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग