नयी दिल्ली। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो इंडियन ऑयल बढ़िया नौकरी के मौके लेकर आई है। कंपनी ने जूनियर क्वालिटी कंट्रोल एनालिस्ट- IV से लेकर डायरेक्टर पद तक के लिए भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर अधिकतम सैलेरी 2.18 लाख रु है। मगर ध्यान रहे कि डायरेक्टर पद के लिए केवल 16 दिसंबर तक आवेदन करने का मौका है। बाकी पदों के लिए आप 21 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। डायरेक्टर पद के लिए इंडियन ऑयल ने अक्टूबर में ही नोटिफिकेशन जारी कर दी थी। जानते हैं पूरी डिटेल।
डायरेक्टर पद के लिए उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों को तेल / गैस / पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में कम से कम पांच साल का अनुभव होना चाहिए। एमबीए / पीजीडीएम वाले आवेदकों को बोर्ड तरजीह देगा। इस पद के लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 45 वर्ष है। बता दें कि यदि आपका चयन होता है तो आपकी नियुक्ति 5 साल के लिए होगी। वहीं सैलेरी का पे-स्केल 1,44,200 रु लेकर 2,18,200 रु तक होगा।
सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। और फिर आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी आगे दिए गए पते पर भेजें। पता ये है : (Smt Kimbuong Kipgen, Secretary, Public Enterprises Selection Board, Public Enterprises Bhawan, BlockNo. 14, CGO Complex, Lodhi Road, New Delhi-110003)
जूनियर क्वालिटी कंट्रोल एनालिस्ट- IV, जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट- IV और अन्य पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन 21 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है।
जूनियर इंजीनियरिंग-IV (इलेक्ट्रिकल) / जूनियर टेक असिस्ट- IV को इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 03 साल का डिप्लोमा होना जरूरी है, जो कि किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से होना चाहिए। इसमें एससी / एसटी / पीडब्लूबीडी (बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति) आवेदकों के 45 फीसदी और जनरल, ईडब्लूएस और ओबीसी के 50 फीसदी नंबर होना चाहिए।
एचडीएफसी बैंक ने भी नौकरी के लिए आवेदन मांगे हैं। आप एचडीएफसी बैंक में रिक्तियों के लिए 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। फ्रेशर कैंडिडेट के लिए शुरुआती यहां सैलेरी 58,200 रु होगी। सिलेक्शन के लिए इंटरव्यू लिया जाएगा। आवेदकों की आयु 21 वर्ष से अधिकतम 26 वर्ष तक होनी चाहिए। हालांकि सरकारी नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / पीडब्ल्यूडी / पीएच उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट रखी गई है। एचडीएफसी बैंक किसी भी नौकरी आवेदक से कोई भी शुल्क / एम्प्लॉयमेंट ऑफर के लिए डिपॉजिट मनी और फ्रेशर्स या अनुभवी आवेदकों से रोजगार इंटरव्यू के लिए कोई चार्ज नहीं लेता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान