Job Opportunities: अगर आप रोजगार की तलाश में हैं तो आपके लिए खुशखबरी आने वाली है, कुछ समय में भारतीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम इकाइयों में साल 2025 तक लगभग 1.2 करोड़ लोगों को रोजगार मिलने वाला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें देश में नए बिजनेस सेक्टर में करीब 2 लाख नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
आपको बता दें गुरुवार को आई एक रिपोर्ट के अनुसार यह जानकारी साझा की गई। डिजिटल टैलेंट सॉल्यूशंस प्रोवाइडर, ग्लोबल टेक्नोलॉजी, एनएलबी सर्विसेज की ओर से साझा की गई एक रिपोर्ट में बताया गया कि नए रोजगार के अवसर ग्रामीण और सहरी क्षेत्रों में मिलने वाले हैं।
आपको पता होना चाहिए एमएसएमई में नई उभरती हुई इंडस्ट्रीज लॉजिस्टिक्स और ई-कॉमर्स सेक्टर में रोजगार के अवसरों में इजाफा होने वाला है जिससे लोगों को अच्छे रोजगार की उम्मीद मिलने वाली है। अगर हम इस समय नजर डालें तो छोटे कारोबार काफी बड़े स्तर पर बढ़ रहे हैं जिनकी कुल इंडस्ट्रियल यूनिट्स का 96 प्रतिशत है।
अगर देखा जाए तो एमएसएमई सेक्टर का जीडीपी में उसका योगदान 33 प्रतिशत तक का है और यह देश के कुल रोजगार में 62 प्रतिशत का योगदान देता है। एनएलबी सर्विसेज के सीईओ का कहना है कि भारत 633.9 लाख सूक्ष्म, लघु और मध्यम एंटरप्राइजेज का घर है।
एनएलबी के सीईओ अतुल ने कहा दूसरे उभरते देशों में एमएसएमई का उनकी अर्थव्यवस्था में काफी बड़ा और 77 प्रतिशत तक का योगदान है वहीं उन्होंने ये भी कहा की हमें भी इस क्षेत्र में आगे बढ़ना है और एमएसएमई में काफी ज्यादा विकास करना है।
एक रिपोर्ट में साझा किया गया कि गुजरात, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक जैसे शहरों में रोजगार के नए अवसर आने वाले हैं, जोकी यहां के लोगों के लिए बेहतर होगा। आपको एक चीज और बता दें इस समय 5.26 प्रतिशत लघु और 2.77 प्रतिशत, 24.44 प्रतिशत सूक्ष्म इन कारोबार का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं, वहीं पुरुषों की तुलना में महिलाओं के एमएसएमई कारोबार बेहतर कामियाबी की तरफ बढ़ रहा है।
उन्होंने बताया कि आने वाले समय में महिलाओं ने जिन एमएसएमई की कमान संभाल रखी है वो 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ सकता है वहीं ये भी बताया गया कि इससे आने वाले समय में और ज्यादा रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। डिजिटाइजेशन और महामारी के बढ़ने की वजह से ट्रांसपोर्टिंग, मैन्युफैक्चरिंग, निर्माण और एमएसएमई में रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। हमेशा हर व्यक्ति रोजगार की तलाश में रहता है ठीक एक बार फिर आपको लोगों के लिए ये अच्छी खबर हो सकती है साल 2025 में रोजगार की भरमार आने वाली हैं।
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका