नई दिल्ली: अगर आप भी जियो फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जल्दी ही खरीद लें। आने वाले दिनों में जल्द ही जियो फोन की कीमत बढ़ने वाली है। जैसा कि रिलायंस जियो की ओर से कम से कम कीमत में सब्सक्राइबर्स को बेहतर डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स देने का वादा किया गया है और इसी के चलते कंपनी जियो फोन ऑफर कर रही है।
जियो फोन की कीमत में जल्द होगी 300 रुपये की बढ़ोत्तरी
ग्राहकों को जियो फोन खरीदने के लिए ज्यादा कीमत चुकाना पड़ सकता है। आपको बता दें कि अभी 699 रुपये में मिल रहे ओरिजनल जियो फोन की कीमत 300 रुपये बढ़ने वाली है। यानी कि इसका प्राइस बढ़कर 999 रुपये हो जाएगा। मालूम हो कि कंपनी की ओर से पिछले साल दीवाली पर एक ऑफर के साथ केवल 699 रुपये में जियो फोन दिया जा रहा था और इस ऑफर का फायदा अब तक बायर्स को मिल रहा है।
बता दें कि कंपनी की ओर से कहा गया था कि यह ऑफर 'लिमिटेड पीरियड डील' है। वहीं एक में कहा गया है कि करीब एक साल बीत जाने और जियो फोन डिमांड घट जाने के चलते जियो फिर से फोन को 999 रुपये में बेचने का फैसला ले सकता है। कीमत बढ़ाने के अलावा इसे खरीदने के साथ ही 125 रुपये का रिचार्ज भी अनिवार्य किया जा सकता है। यानी कि बायर्स को जियो फोन खरीदते वक्त 1,124 रुपये देने होंगे। कंपनी जल्द ही इससे जुड़ा ऑफिशल स्टेटमेंट शेयर कर सकती है। अब तक मिल रहे ऑफर में बायर्स को 1,500 रुपये का सिक्यॉरिटी डिपॉजिट भी नहीं देना पड़ता था और 699 रुपये में नया जियो फोन खरीदकर यूजर 99 रुपये या इससे ज्यादा कीमत वाले टैरिफ प्लान से रिचार्ज कर सकता था।
वहीं कंपनी की ओर से कहा गया था कि जियो फोन खरीदने के तीन साल के अंदर इसे वापस करने पर कस्टमर को 299 रुपये वापस भी मिल जाएंगे। वहीं कंपनी 99 रुपये का अडिशनल डेटा पैक भी फोन के साथ दे रही थी और इसके लिए बायर्स को मंथली रिचार्ज करवाना पड़ता था। यानी कि कंपनी करीब 1,500 रुपये के बेनिफिट्स दे रही थी, जो अब बायर्स को नहीं मिलेंगे। हालांकि, कंपनी नई कीमत के साथ नए बेनिफिट्स भी इस फीचर फोन के साथ ला सकती है।
वहीं रिलायंस जियो के 4 जी फीचर फोन के सुपरहिट होने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लॉन्च के 2 साल बाद जियोफोन की 70 मिलियन से ज्यादा यूनिट्स बिकी थीं, जो अपने आप में एक बड़ा और नया रिकॉर्ड था। ये आंकड़े जियो फोन और जियो फोन 2 फोन दोनों के हैं। कंपनी ने 7 मिलियन जियो फ़ोन बेचकर 2 साल में मोबाइल फोन बेचने का रिकॉर्ड बनाया था, जबकि इन दो सालों में 7 मिलियन नए उपयोगकर्ता जियो नेटर्वक से भी जुड़े थे। एक ओर जहां कम कीमत पर 4 जी फोन की उपलब्धता के कारण, अधिक लोगों ने जियो फोन को पसंद किया, वहीं जियो फोन में फीचर और माई जियो एप की सामग्री ने लोगों को खूब लुभाया।
- गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से माई जियो ऐप डाउनलोड करें
- ऐप खोलें और सबसे ऊपर दिख रहे पोर्ट सेक्शन में जाएं
- ऐप में आपको दो ऑप्शन दिखेंगे: गेट ए न्यू जियो सिम एंड कीप द एग्जिटिंग नंबर और चेंज द नंबर ।
- अब प्रीपेड और पोस्टपेड सिम के बीच अपनी जरूरत के मुताबिक चुनाव करें
- अब अपनी जरूरत के मुताबिक एक प्लान चुनें, इसके बाद आप अपनी लोकेशन कन्फर्म करें।
- आपको दो ऑप्शन मिलेंगे- डोर स्टेप और स्टोर पिकअप
- जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप घर से बाहर स्टोर नहीं जाना चाहते तो डोर स्टेप ऑप्शन के साथ आगे बढ़ें। अपनी सुविधानुसार डेट और टाइम सिलेक्ट करें। आप नई सिम की डिलिवरी को ट्रैक भी कर सकते हैं। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!