नई द‍िल्‍ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज टेलीकॉम और ब्रॉडबैंट सेक्टर में एंट्री करने के बाद अब ऑनलाइन ग्रॉसरी और फुड शॉपिंग के कारोबार में उतरने की तैयारी में है। ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म ज‍ियो मार्ट ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए प्री-लॉन्च ऑफर देने का एलान किया है। बता दें कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, इस प्लेटफॉर्म के लाइव जाने से पहले जो ग्राहक ज‍ियो मार्ट के लिए प्री-रजिस्टर कर रहे हैं, उनके लिए 3,000 रुपये तक की बचत करने का ऑफर है। जानिए क्या है इंड‍िया पोस्‍ट पेमेंट बैंक, मिलती है कई सुविधाएं ये भी पढ़ें

Advertisement

ज‍ियो मार्ट पर 50,000 से ज्यादा प्रोडक्ट्स उपलब्ध
जानकारी के मुताब‍िक रजिस्ट्रेशन के लिए ग्राहक का नाम, मोबाइल नंबर और पिन कोड जैसी डिटेल्स की जरूरत होती है। वर्तमान में मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी ज‍ियो मार्ट के लिए एंड्रॉयड और iOS ऐप्लीकेशन बनाने पर काम कर रही है। अभी यह नवी मुंबई, कल्याण और ठाणे के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म ज‍ियो मार्ट से दूसरे ई-रिटेलर्स जैसे फ्लिपकार्ट, अमेजन और ग्रोफर्स आदि को मुकाबला मिलेगा। आरआईएल का यह नया ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म किराने का सामान और दूसरी जरूरी घरेलू चीजों को उपलब्ध कराएगा। वेबसाइट के मुताबिक, ज‍ियो मार्ट पर 50,000 से ज्यादा प्रोडक्ट्स उपलब्ध होंगे और रिटर्न पॉलिसी के भीतर कोई सवाल नहीं होंगे।

Advertisement

फ‍िलहाल कंपनी इसको कुछ चुनिंदा क्षेत्र में परीक्षण कर रही है और जल्द ही इसे दूसरी जगह उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहक नजदीकी खुदरा विक्रेताओं से जरूरी घरेलू सामान खरीद पाएंगे। ज‍ियो मार्ट किराने के सामान को ग्राहकों को सीधे नहीं बेचता। बता दें कि यह ऑनलाइन खरीदारों को ऑफलाइन खुदरा विक्रेताओं से जोड़ता है। ज‍ियो मार्ट सामान को नजदीकी व्यापारियों से खरीदेगा। ऐसा ही समान मॉडल जेफ बेजोस की अमेजन और ग्रोफर्स ने अपनाने की कोशिश की थी।

Advertisement