JioHotstar Independence Day Offer: 79वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए OTT प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार ने ऑपरेशन तिरंगा शुरू की है। इसके तहत JioHotstar 15 अगस्त को अपनी फूल कंटेंट तक पूरे दिन की फ्री में पहुंच देगा।

Advertisement

वैसे 15 अगस्त को कई लोगों के लिए आराम का दिन होता है। ऐसे में अगर उस दिन किसी ऐप का सारा कंटेंट OTT पर फ्री में देखने को मिल जाए, तो पूरे दिन एंटरटेनमेंट की कोई फ्रिक नहीं रहेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए JioHotstar 15 अगस्त को पूरे दिन अपना सारा कंटेंट सभी के लिए फ्री रखेगा। इंडिपेंडेंस डे पर JioHotstar के सभी शो और वेबसीरीज फ्री में देखे जा सकेंगे।

Advertisement

Independence Day को फ्री देखें JioHotstar

JioHotstar ने अपनी साइट और ऐप्स पर 15 अगस्त को फ्री में कंटेंट दिखाने के लिए बैनर भी दिखाने शुरू कर दिए हैं। इन बैनरों पर फ्री लिखा है और साथ में "प्राउड इंडिया, प्राउड से फ्री" टैगलाइन भी है। इस दिन सभी लोग JioHotstar का कंटेंट फ्री में देख सकेंगे। इसके लिए मोबाइल या टीवी ऐप में लॉग इन करना होगा।

Advertisement

ऑफर का फायदा कौन उठा सकता है?

इस ऑफर की खास बात यह है कि JioHotstar देखने के लिए Jio यूजर होने की जरूरत नहीं है क्योंकि JioHotstar का बंडल ऑफर Airtel और Vi के कई प्लान्स में भी उपलब्ध है। ऐसे में सिर्फ एक बार लॉग इन करके आप छुट्टी के दिन ऐप पर उपलब्ध किसी भी कंटेंट का आनंद ले पाएंगे। 15 अगस्त को सारा कंटेंट 24 घंटे के लिए फ्री कर दिया जाएगा।

Advertisement

Independence Day के बाद क्या होगा?

अगर आपको 15 अगस्त को JioHotstar का कंटेंट पसंद आता है, तो आप कुछ सस्ते रिचार्ज करके इसे फ्री में एक्सेस कर सकते हैं। इसके लिए कई सस्ते प्लान्स का ऑप्शन मौजूद है। अगर आप Jio यूजर हैं, तो 100 रुपये का रिचार्ज करके आप अगले तीन महीनों के लिए JioHotstar का एक्सेस पा सकते हैं। इतना ही नहीं, इस 100 रुपये के बदले आपको अगले 90 दिनों के लिए 5GB डेटा भी मिलेगा।