JioHotstar Domain: पिछले कुछ दिनों से रिलायंस जियो अपने JioHotstar को लेकर काफी चर्चा हो रही है। कुछ समय पहले ही दुबई में रहने वाले भाई-बहन जैनम और जीविका ने दिल्ली के एक ऐप डेवलपर से JioHotstar डोमेन खरीदा था। हाल ही में इन बच्चों ने मुकेश अंबानी की कंपनी को एक नया ऑफर दिया है। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

Advertisement

जैनम और जीविका ने दी ये जानकारी

Advertisement

दुबई के भाई-बहन जैनम और जीविका ने अपने यूट्यूब पर वीडियो के जरिए बताया कि वे इस डोमेन को रिलायंस जियो को देना चाहते हैं। उन्हें इसके लिए कई सारे ऑफर मिले पर उन्होंने इसे रिलायंस को देने का फैसला लिया है। साथ ही उन्होंने ये बात भी कि वो ये Domain फ्री में ही दे देंगे। इसके लिए वे सारे डॉक्यूमेंटेसन का भी काम करेंगे। आगे उन्होंने यह भी बताया कि ये काम वे अपनी इच्छा से कर रहे हैं।

Advertisement

इसके लिए उनको रिलायंस या किसी लीगल टीम से कोई कॉल या मेल नहीं किया गया है। इसके साथ ही उनपर किसी भी तरह से दबाव नहीं डाला है। वीडियो में जैनम और जीविका ने क्लीयर किया है कि हमने यह निर्णय अपने दोस्तों, परिवार या किसी और के दबाव के बिना खुद से ही लिया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगर रिलायंस कंपनी ये डोमेन चाहती है तो हम उन्हें jiohotstar.com मुफ्त में ले सकती है।

Advertisement

दिल्ली के डेवलपर से खरीदा था ये Domain

आपको बता दें कि ये पूरा मामला तब शुरू हुआ था जब डेवलपर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज से Jio Hotstar डोमेन खरीदने के लिए संपर्क किया और 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग की। वह यूके में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में एग्जीक्यूटिव एमबीए कोर्स करना चाहते था और इसी वजह से उसने ये मांग कंपनी के सामने रखी थी। कुछ समय बाद दुबई के 13 वर्षीय जैनम जैन और 10 वर्षीय जीविका जैन दिल्ली स्थित ऐप डेवलपर से JioHotstar डोमेन को खरीदा था। उन्होंने इसके लिए डेवलपर को 1 करोड़ रुपये की राशि दी थी।