नई द‍िल्‍ली: कम कीमत में तेज इंटरनेट के साथ ज्यादा डाटा की डिमांड बढ़ी है। ऐसे में कई कंपनियों ने अपने नए ब्रॉडबैंड प्लान का ऐलान किया है। टेलिकॉम कंपनियां कम कीमत में ही ब्रॉडबैंड प्लान्स में डेटा और वॉइस कॉल जैसी बेसिक सुव‍िधा भी देती है। बाजार में कई प्‍लान है जो हाई-स्पीड वाले ब्रॉडबैंड प्लान उपलब्ध कराते हैं। इसी कारण ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स के बीच कॉम्पिटिशन काफी बढ़ गया है।

Advertisement

बात करें अगर र‍िलायंस ज‍ियो क‍ि तो कंपनी अपने एनुअल और हाफ ईयर्ली ब्रॉडबैंड प्लांस पर फ्री हाईस्पीड इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा के साथ कई और बेनिफिट्स ऑफर कर रहा है। कंपनी अपने लॉन्ग टर्म प्लांस पर 15 से 30 दिनों तक की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर कर रही है। ये वो प्लांस हैं जिसमें यूजर्स को 6 महीने या 12 महीने तक के लिए एक बार में पेमेंट करना होता है।

Advertisement

6 महीने के लि‍ए ब्रॉडबैंड प्लान

ज‍ियो के 2394 रुपये वाले प्लान में पहले 180 दिनों की वैलिडिटी मिलती है लेकिन अब इसमें आपको 195 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इस प्लान में आप 30mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ ले सकते हैं।

4,194 रुपये वाला प्लान में आप 100Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ ले सकेत हैं। इस प्लान में पहले 180 दिन की वैलिडिटी मिलती थी लेकिन अब आप इसमें 195 दिनों की वैधता पा सकते हैं।

5,994 रुपये वाला प्लान में की वैधता भी 180 दिनों के साथ आता है लेकिन अब इसमें 15 दिनों की ज्यादा वैलिडिटी मिलेगी। इस 150Mbps की स्पीड वाले प्लान में आप लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा पा सकते हैं। इसके अलावा इस प्लान में आपको 14 ऐप्स का ओटीटी सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

6 से ज्‍यादा दि‍न की वैधता वाले प्‍लान

8,994 रुपये वाला प्लान में इस प्लान में आपको 300Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग का लाभ मिलेगा इसके अलावा आप फ्री ओटीटी सब्सक्रिप्शन का भी लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा इस प्लान में 180 दिनों की जगह 195 दिनों की वैधता मिलेगी।

14,994 रुपये वाला प्लान में भी आपको 195 दिनों की वैधता मिलेगी। इसके अलावा इस आप 500Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके साथ इस प्लान में आप 15 ऐप्स के लिए ओटीटी सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं।

23,994 रुपये वाला प्लान की बात करें तो इस प्लान में आपको 1Gbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और ओटीटी सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके साथ भी आप 195 दिनों की वैधता पा सकते हैं जो कि पहले 180 दिनों की थी।

50,994 रुपये वाला प्लान में भी आपको 195 दिनों की वैधता मिलेगी और इसमें आप 1Gbps की स्पीड से 6600GB तक का डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ पा सकते हैं। इसके अलावा आपको कुछ पॉपुलर ओटीटी सर्विस का भी लाभ मिलेगा।

1 साल वाले प्‍लान में, 30 दिनों की म‍िलेगी एक्स्ट्रा वैलिडिटी

4,788 रुपये वाला प्लान में 30 दिनों की ज्यादा वैलिडिटी पा सकते हैं और अब आप कुल 390 दिनों तक प्लान का मजा ले सकते हैं। इसमें 30Mbps की स्पीड के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का लाभ मिलेगा।

8,388 रुपये वाला प्लान में अब 390 दिनों तक मजा ले सकते हैं जिसमें 100mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग का लाभ मिलेगा।

11,988 रुपये वाला प्लान में भी आपको 390 दिनों के लिए 150mbps की स्पीड से अनलिमिडेट कॉलिंग और डेटा का लाभ मिलेगा। पहले यह प्लान 360 दिनों के साथ आता था। ठीक इसी तरह 17,988 रुपये वाला प्लान में 390 दिनों तक इसका लाभ ले सकते हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 300Mbps की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।

29,988 रुपये वाला प्लान में इस प्लान में आपको 390 दिनों के लिए 500Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा और लोकल व एसटीडी कॉलिंग का लाभ मिलेगा।

47,988 रुपये वाला प्लान में आप 1Gbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा आपको ओटीटी सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

1,01,988 रुपये वाला प्लान में आपको 1Gbps की स्पीड के साथ 6600GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान में ओटीटी ऐप्स का भी सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं।