Jio Vs Airtel Recharge Plan: Jio और Airtel ने अपने रिचार्ज प्लान के पैसे बढ़ा दिए हैं। इसका फर्क सीधे ग्राहकोंं की जेब पर पड़ेगा। अब एयरटेल यूजर्स और जीयो की कम कीमत देखकर टॉप-अप प्‍लान आपको खरीदना पड़ेगा। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन से प्लान आपके लिए सस्ता है। तो चलिए आपको पूरी लिस्ट दिखाते हैं।

Advertisement

एयरटेल ये प्लान कर रहा है ऑफर

Advertisement

एयरटेल ने 10-21 % की बढ़ोतरी की है। एयरटेल अनलिमिटेड वॉइस कॉल प्लान्स के लिए 179 रुपए का प्लान अब 199 रुपए कर है। इसके अलावा 399 वाला पोस्टपेड प्लान अब 449 में मिलेगा। वहीं, 455 रुपए वाला प्लान अब 599 रुपये का हो गया है।

वहीं, अब आपको 599 रुपये का प्लान के लिए 799 रुपये देने होंगे। रेगुलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि मोबाइल टैरिफ में 3 जुलाई 2024 से बढ़ोतरी किया जाएगा।

Advertisement

जीओ ये प्लान कर रहा है ऑफर

Jio प्लान्स की यह नई कीमत 3 जुलाई 2024 से लागू की जाएंगी। कंपनी की तरफ से से करीब सभी प्लान्स के मोबाइल सर्विस रेट बढ़ाने का फैसला किया है। आपको बता दें कि जियो की तरफ से ढाई साल के बाद पहली बार मोबाइल सर्विस रेट में बढ़ोत्तरी करने का फैसला किया गया है।

Advertisement

जीओ ने अपने सस्ते प्लान की कीमत 19 रुपए कर दी है इस प्लान की पहले 15 रुपए कीमत थी। इसमें 1 जीबी ऐड-ऑन-पैक मिलता था। इसमें करीब 27 प्रतिशत की इसमें बढ़ोत्तरी हुई है।

399 रुपए वाले रिचार्ज की कीमत बढ़ाकर 449 रुपए कर दी गई है। इस प्लान में 75 जीबी डेटा मिलता था। जियो ने अपने सबसे पॉपुलर प्लान 666 रुपए अनलिमिटेड प्लान की कीमत बढ़ाकर 799 रुपए कर दी है। इसमें 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है।

Advertisement

पहले कंपनी के सबसे महंगे प्लान के लिए यूजर्स को 2999 रुपये खर्च करने होते हैं। लेकिन अब इसी प्लान के लिए जियो यूजर्स को 3599 रुपये खर्च करने होंगे। इसका मतलब यह हुआ है कि कंपनी का ये एनुअल प्लान 600 रुपये महंगा हो गया है।

स्टपेड प्लान्स की कीमतों में कितना इजाफा हुआ है। रिलायंस जियो के सबसे सस्ते पोस्टपेड प्लान की कीमत पहले 299 रुपये थी, लेकिन अब यही प्लान आपको 349 रुपये का मिलेगा, यानी ये प्लान 50 रुपये महंगा हो गया है। वहीं, 399 रुपये वाला प्लान भी 50 रुपये महंगा होने के बाद अब आपको 449 रुपये का मिलेगा।

Advertisement

कौन सा प्लान आपके लिए है बेहतर?

टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio और एयरटेल ने लोगों की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है। अब सबसे जरूरी यह है कि आपको यह पता होना चाहिए कौन-कौन से प्लान बेहतर हैं। सबसे सस्ता प्लान जीओ 19 रुपये में दे रहा है जो एड ऑन प्लान है, पहले ये कीमत 15 रुपये थी। जीओ 28 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान अलग-अलग बेनिफिट्स के साथ ऑफर कर रहा है।

वहीं, Airtel अब 19 वाले प्लान को ₹22 में दे रहा है। यह एड ऑन प्लान की नई कीमत है। दोनों ही कंपनी अलग-अलग वैलिडिटी के साथ बेनिफिट्स ऑफर कर रही है। आप कंपनी की वेबसाइट या फिर ऐप के मदद से भी अपना पसंदीदा प्लान चुनकर रिचार्ज करवा सकते हैं।