नयी दिल्ली। रिलायंस जियो से अब अन्य नेटवर्कों पर अनलिमिडेट मुफ्त कॉलिंग नहीं मिलती है। जियो ने सितंबर में अपने ग्राहकों से आईयूसी चार्जेस के रूप में 6 पैसे प्रति मिनट वसूलना शुरू कर दिया था। पिछले महीने जब एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के साथ जियो ने अपने प्लान महंगे किये तो नये सभी प्लान पर सीमित आईयूसी मिनट दिये। इन सीमित मिनटों से अधिक जियो से दूसरे नेटवर्कों पर कॉलिंग करने पर आपको 6 पैसे प्रति मिनट का चार्ज देना होगा। इसके लिए आपको 10 से 100 रुपये तक का अलग से रिचार्ज भी करवाना होगा। उदारहण के लिए जियो के किसी प्लान में 3000 आईयूसी मिनट हैं, तो आप जियो से अन्य नेटवर्कों पर प्लान की वैलिडिटी तक 3000 मिनट तक ही कॉल कर सकते हैं। इससे अधिक कॉलिंग पर 6 पैसे प्रति मिनट का शुल्क लगेगा। मगर आपको जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है।
मगर ग्राहकों को यह पता नहीं चल पाता कि उनके कितने आईयूसी मिनट बाकी हैं। अगर ये जानकारी न हो तो आपको कॉल पर चार्ज देना पड़ेगा और अलग से रिचार्ज न करवाने पर आप जियो के अलावा किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग नहीं कर सकेंगे। बता दें कि पिछले महीने एयरटेल और वोडाफोन ने भी यह शुल्क वसलूना शुरू कर दिया था। मगर इन दोनों कंपनियों ने बाद यह चार्ज हटा दिया था। इन दोनों नेटवर्कों के सभी प्लान में सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा है।
रिलायंस जियो के ग्राहकों को जियो से संबंधित बाकी जानकारियों के अलावा आईयूसी मिनट चेक करने की सुविधा भी MyJio ऐप पर मिल जायेगी। बकाया आईयूसी मिनट के लिए सबसे पहले ऐप इंस्टॉल, अगर आपने इंस्टॉल नहीं की है तो, करके इसे ओपन करें। इसमें आपको दो ऑप्शन दिखेंगे, जिनमें Plan Details और Check Usage शामिल है। यहां आप Plan Details पर क्लिक करें, जिसके बाद आपको मौजूदा प्लान की डिटेल दिखेगी। इसमें पहली विंडो में आपने कितने SMS भेजे ये पता चलेगा, जबकि दूसरी विंडो में आपके डेटा यूसेज की जानकारी होगी और तीसरी विंडो में आपको बकाया आईयूसी मिनट की जानकारी मिल जायेगी।
मौजूदा नियमों के मुताबिक इंटरकनेक्ट चार्ज, जिसे कॉल टर्मिनेशन चार्ज भी कहा जाता है, का भुगतान जिस ऑपरेटर से कॉल की गयी है उसके द्वारा जिस नेटवर्क पर कॉल की गयी है उस दूरसंचार कंपनी को भुगतान किया जाता है। उदाहरण के लिए यदि आप जियो के उपभोक्ता हैं और आप वोडाफोन आइडिया के नेटवर्क पर कॉल करें तो जियो वोडाफोन को 6 पैसे प्रति मिनट का आईयूसी शुल्क देगी।
यह भी पढ़ें - रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडा के ये हैं सबसे सस्त प्लान, जानें डिटेल
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान