नयी दिल्ली। मोबाइल पर हर महीने पैसे खर्च करना भला किसे पसंद होगा? मगर यदि आपको डेटा और कॉलिंग जैसे बाकी बेनेफिट चाहिए तो पैसे खर्च करने पड़ेंगे। हालांकि अगर आप थोड़ी समझदारी से रिचार्ज कराएं तो कुछ पैसा बचा सकते हैं। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो सहित बाकी कंपनियों के कुछ प्लान ऐसे हैं, जिनसे अच्छी खासी बचत की जा सकती है। कुछ ऐसी लंबी अवधि वाले प्लान भी हैं, जो काफी सस्ते हैं। जैसे कि जियो का एक ऐसा ही प्लान है, जिसे आप साल भर तक इस्तेमाल कर सकते हैं। जानते हैं इस प्लान की डिटेल और बेनेफिट।
जियो के जिस प्लान की हम बात कर रहे हैं उसकी कीमत 101 रु है। यह एक डेटा ऑन्ली प्लान है। यानी आपको जियो के 101 रु वाले प्लान में सिर्फ डेटा बेनेफिट ही मिलेगा। यह प्लान कुल 12 जीबी डेटा के साथ आता है। मगर इस प्लान में कॉलिंग, एसएमएस या कोई अन्य बेनेफिट नहीं मिलता। आइए जानते हैं कि कैसे आप इसे साल भर तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
जियो के 101 रु वाले प्लान की कोई निश्चित वैलिडिटी नहीं है। ये प्लान आपके मोबाइल पर पहले से एक्टिव प्लान तक चलेगा। यानी अगर आपने पहले से 1 साल वाला प्लान रिचार्ज करा रखा है तो यह प्लान भी 1 साल तक ही चलेगा। जियो के एक साल वाले कई प्लान है, जिनमें 101 रु का रिचार्ज कराने पर आपको अलग से 12 जीबी डेटा 1 साल के लिए मिलेगा।
रिलायंस जियो का 21 रु वाला सस्ता प्रीपेड प्लान भी ऐसा ही है। ये भी एक 4जी डेटा वाउचर प्लान है, जिसमें कुल 2 जीबी डेटा दिया जाता है। ये प्लान भी अन्य किसी बेनेफिट के साथ नहीं आता। जियो का 21 रु वाला प्लान आपके पहले से एक्टिव प्लान की वैलिडिटी तक ही चलता है। 101 रु वाले प्लान की तरह इस प्लान को भी 1 साल तक यूज किया जा सकता है।
रिलायंस जियो का एक और प्लान इसी कैटेगरी का है। उस प्लान की कीमत 51 रु है। 51 रु वाला प्रीपेड भी एक 4जी डेटा वाउचर प्लान है, जिसमें कुल 6 जीबी डेटा दिया जाता है। ये प्लान भी कोई अन्य बेनेफिट नहीं ऑफर करता। जियो का 21 रु वाला प्लान आपके पहले से एक्टिव प्लान की वैलिडिटी तक ही चलेगा। 101 रु वाले प्लान की तरह इस प्लान को भी 1 साल तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
जियो की तरह एयरटेल भी सबसे सस्ते डेटा पैक ऑफर करती है। इसका एक सस्ता प्लान 48 रुपये का है, जिसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है। प्लान में कुल 3 जीबी डेटा मिलेगा। डेटा टैरिफ पूरा होने के बाद उपयोगकर्ता प्रति एमबी 50 पैसे के शुल्क पर इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। एयरटेल का दूसरा सबसे सस्ते प्लान 78 रुपये का है। इस प्लान में कुल 5 जीबी डेटा बेनेफिट मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी आपके मौजूदा बेसिक प्लान तक रहेगी। यानी ये प्लान भी 1 साल तक चलाया जा सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग