नई दिल्ली: रिलायंस जियो यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है। रिलायंस जियो ने अपने एक लॉन्ग-टर्म प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी में बड़ा बदलाव किया है। अब ग्राहकों को इस पैक में 336 दिनों की समय सीमा मिलेगी। इससे पहले यूजर्स को इस पैक के साथ 365 दिनों की वैधता मिलती थी। अब ग्राहकों को इन प्लान में पहले के मुकाबले कम वैलिडिटी मिलेगी। Reliance Jio ने लॉन्च किए दो नए सस्ते प्लान, मिलेंगे ये बेनिफिट ये भी पढ़ें
बता दें कि टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने एक लंबी वैधता वाले प्लान में कुछ बदलाव किए हैं। कंपनी ने अपने 1,299 रुपये के वार्षिक प्लान की वैधता को कम कर दिया है। जहां पहले इस प्लान की वैधता 365 दिन थी। वहीं, अब यह प्लान 336 दिन की वैलिडिटी के साथ आएगा। अगर देखा जाए तो प्रति महीने 28 दिन के हिसाब (28*12=336) से यह प्लान यूजर्स को दिया जा रहा है। देखा जाए तो कंपनी की इस कदम ने यूजर्स को निराश कर सकता है। क्योंकि भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल अभी भी 365 दिन वाले प्लान उपलब्ध करा रहे हैं।
रिलायंस जियो के 1299 रु वाले प्लान में बदलाव आने के बाद अब पहले से कम वैधता कम कर दी गयी है। जैसा कि हमने आपको बताया इस प्लान की वैधता 365 दिन के बजाय 336 दिन कर दी गई है। इस प्लान के बेनिफिट्स की बात करें तो फोन में 24 जीबी डाटा उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही अनलिमिटेड जियो टू जियो वॉयस कॉलिंग समेत नॉन-जियो कॉलिंग के लिए 12,000 मिनट दिए जा रहे हैं। इसके अलावा 3600 एसएमएस दिए जा रहे हैं जिन्हें 336 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकेगा।
जियो ने इससे पहले एक नया लंबी वैधता वाला प्लान पेश किया था जिसकी कीमत 2,121 रुपये है। इसके बेनिफिट्स ठीक 2,020 रुपये के न्यू ईयर प्लान की ही तरह हैं जिसे कंपनी ने रिमूव कर दिया है। इसकी वैधता भी 336 दिन की है। इसके अलावा यूजर्स को प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा दिया जाएगा। कुछ मिलाकर यूजर्स को 504 जीबी डाटा दिया जाएगा। FUP लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps रह जाती है। इसमें अनलिमिटेड जियो टू जियो वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं, 12,000 मिनट नॉन-जियो यूजर्स के लिए दिए जा रहे हैं। इसके अलावा 100 एसएमएस प्रतिदिन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही जियो टीवी और जियो सिनेमा ऐप का फ्री एक्सेस भी दिया जा रहा है।
दूसरी तरफ आपको इस बात से भी अवगत करा दें कि माना जा रहा है कि रिलायंस जियो के बाद एयरटेल और वोडाफोन भी अपने ऐनुअल प्लान्स की वैलिडिटी को कम कर सकते हैं। बता दें कि, एयरटेल इस वक्त 2,398 रुपये और 1,498 रुपये और वोडाफोन 2,399 और 1,499 के ऐनुअल वैलिडिटी (365 दिन) वाले प्लान प्लान ऑफर करते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान