Jio Cheap Recharge Plan: पिछले महीने ही Jio ने अपने प्लान्स महंगे कर दिए थे। अब रिलायंस जियो कुछ किफायती प्लान भी लेकर आया है। 355 रुपये वाला प्लान पूरे 30 दिनों की सर्विस ऑफर करता है, जो जियो के 319 रुपये वाले कैलेंडर-महीने की वैधता वाले प्लान के समान न होकर पोस्टपेड सुविधा जैसा है। आइए इस प्लान के बारे में आपको और जानकारी देते हैं।
नहीं होगी Daily Data लिमिट की टेंशन
रिलायंस जियो की ओर से ऑफर किया जा रहा 355 रुपये के फ्रीडम प्लान में आपको पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी है। इस प्लान में कुल 25GB डाटा मिलता है और कोई डेली डाटा लिमिट नहीं लागू होती। सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा आपको हर दिन 100 SMS भेजने का ऑप्शन भी मिलता है। इस प्लान की खास बात है कि इसमें यूजर को 25GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। इस डेटा को आप अपनी सहूलियत के हिसाब से खर्च कर सकते हैं। इसमें कोई डेली लिमिट नहीं है।
मिलेंगे ये सभी बेनिफिट्स
JioTV, JioCinema का भी इसमें सब्सक्रिप्शन मिलता है जो कि 30 दिनों तक वैध रहेगा। इसके अलावा इस प्लान में आपको JioCloud ऐप भी यूज करने को मिलेगा जिसको आप अपने फोन में स्टोरेज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान में आपको किफायती दाम में डेटा मिलने का साथ-साथ अनलिमिटिड कॉलिंग और कई उपयोगी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। ये प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतरीन है जो मोबाइल डेटा का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।
इन प्लान्स से मिलता है डबल फायदा
Jio रिचार्ज प्लान 222 रुपये में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें आपको डेली 2GB डाटा मिलता है। इस हिसाब से प्लान में कुल 56GB डाटा इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को दिया जाता है। इसके अलावा प्लान में ग्राहकों को 100SMS हर दिन, अनलिमिटेड मुफ्त वॉयस कॉल और फ्री में Jio ऐप्स का सब्सक्रिपश मिलती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!