Jio Recharge Plan: देश के बड़ी टेलीकॉम कंपनी आए दिन अपने यूजर्स के लिए नए-नए ऑफर लाती रहती है. जियो इस बार अपनी आठवी सालगिरह के अवसर पर बेहतरीन ऑफर लेकर आया है. इस नए ऑफर के जरिए यूजर्स कुछ रिचार्ज प्लान पर 700 रुपये का फायदा उठा सकते हैं. याद रखें कि यह ऑफर सीमित समय के लिए दिया जा रहा है.
रिलायंस जियों अपने बेहतरीन सर्विस के लिए मोबाइल यूजर्स के बीच काफी फेमस है. जियो एक बार फिर मोबाइल यूजर्स के लिए शानदार ऑफर लेकर आया है. जियो ने यह ऑफर अपनी आठवीं सालगिरह के मौके पर निकला है. इस ऑफर का फायदा मोबाइल यूजर्स सीमित समय के लिए ही उठा सकते हैं.
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक जियो के इस नए ऑफर के तहत मोबाइल यूजर्स को रिचार्ज प्लान में 700 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा. कंपनी ने अपने डिस्काउंट के बारे में अपनी ऑफिशियल वेबसाइट Jio.com पर साझा की है.
मोबाइल यूजर्स जियो के इस नए ऑफर का फायदा 5 से 10 सितंबर के बीच ही उठा पाएंगे. इसके साथ ही कंपनी ये ऑफर अपने कुछ तिमाही और सालाना प्लान पर दे रही है. इन प्लान में ग्राहकों को 700 रुपये का फायदा मिलेगा.
किन रिचार्ज प्लान में मिलेगा फायदा?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक जियो के 899 रुपये, 999 रुपये और 3599 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में ग्राहक 700 रुपये तक का फायदा उठा सकता है.
899 रुपये और 999 रुपये वाले जियो प्लान में ग्राहकों को हर दिन 2GB डेटा दिया जाएगा. इन दोनों प्लान की वैलिडिटी 90 और 98 दिनों की रखी गई है. इसके अलावा अगर बात करें 3599 रुपये वाले प्लान की तो इसकी वैलिडिटी 365 दिनों की रखी गई है.
जियो के इस प्लान में भी ग्राहको को हर दिन 2.5GB डेटा मिल जाएगा. इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को 10 ओटीटी स्ब्सक्रिप्शन मिलेगा. इन ओटीटी प्लेटफॉर्म की वैलिडिटी 29 दिनों की होगी.
जियो की आठवीं सालगिरह
जियो ने इन आठ सालों में मोबाइल यूजर्स के बीच खास जगह बना ली है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक जियो ने 8 सालो में 49 करोड़ ग्राहकों का आकड़ा पार कर लिया है. वहीं जियो अब मोबाइल ट्रैफिक का 8 फीसदी हिस्सा है.
वहीं भारत के डेटा ट्रैफिक का 60 फीसदी हिस्सा जियो के पास है. वहीं ऐसा कहा जा रहा है कि जियो दिवाली के बाद जियो अपने क्लाउड स्टोरेज ऐप में 100GB तक स्टोरेज फ्री में देगा. इस ऑफर के बाद कई यूजर्स को फायदा होगा.
आजकल मोबाइल यूजर्स स्टोरेज की कमी से जूझ रहे हैं. आशा है कि जियो के इस ऑफर के बाद उन्हें ऐसी किसी समस्या का सामना ना करना पड़े.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान