नई द‍िल्‍ली: रिलायंस जियो ग्राहकों के ल‍िए अच्‍छी खबर है। ज‍ियो अपने ग्राहकों को र‍िचार्ज करने पर कैशबैक दे रही है। तो अगर आप जियो यूजर हैं तो रिचार्ज पर पैसे बचा सकते हैं। जैसा कि आप जानते है रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को किफायती डेटा, कॉल और एसएमएस की सुविधा देने वाले रीचार्ज प्लान ऑफर करती है। इसी बीच में जियो ग्राहकों के लिए एक नया रीचार्ज ऑफर आया है। जियो यूजर्स नए प्लान के रिचार्ज पर 1000 रुपए तक का डिस्काउंट पा सकते हैं।

Advertisement

जियो का धमाकेदार ऑफर, रिचार्ज करें और पाएं कैशबैक

जियो एक और धमाकेदार प्लान लेकर आई है जिसमें ग्राहको कैशबैक और रिवॉर्ड दोनों का लाभ ले सकेत हैं। ध्‍यान देने वाली बात ये है कि कंपनी ने इस ऑफर की शुरुआत 16 फरवरी से की है और यह 28 फरवरी तक चलेगी। इसमें पेटीएम, फोनपे, एमेजॉन पे, मोबिक्विक जैसे पेमेंट ऐप से रिचार्ज करने पर कैशबैक और रिवॉर्ड दिया जा रहा है। आपको बता दें कि ग्राहक जियो ऐप और जियो की वेबसाइट से रिचार्ज करने पर इस ऑफर का लाभ नहीं उठा सकते हैं। इसके अलावा उन्हें अन्य पेमेंट ऐप के जरिए रिचार्ज करना होगा जिसमें 100 रुपये तक का कैशबैक और 1,000 रुपये तक का रिवॉर्ड दिया जाएगा।

Advertisement
बंपर कैशबैक का फायदा मि‍लेगा इस र‍िचार्ज पर

पेटीएम से रिचार्ज करने पर मिलेगा 1000 रुपये का रिवॉर्ड
इस ऑफर के तहत यदि ग्राहक पेटीएम से जियो के नंबर पर रिचार्ज करते हैं तो वे 100 रुपये तक का कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं। इसमें नए ग्राहकों को पहले तीन रिचार्ज पर लाभ दिया जाएगा वहीं पुराने ग्राहकों को 1,000 रुपये का रिवॉर्ड मिलेगा। ऑफर का लाभ उठाने के लिए 48 रुपये या उससे ज्यादा की कीमत का रिचार्ज करना होगा। आपको बता दें कि पेटीएम की ओर से रिवॉर्ड के रूप में स्क्रैच कार्ड दिया जाएगा जिसका इस्तेमाल शॉपिंग के लिए किया जा सकता है।

फोनपे पर पाएं जबरदस्‍त फायदा

जियो के नए ग्राहकों को फोनपे से रिचार्ज करने पर 200 रुपये तक का कैशबैक और साथ में 260 रुपये का स्क्रैच एंड विन रिवॉर्ड दिया जाएगा। इसमें 140 रुपये के कैशबैक को दो भाग में दिया जाएगा जिसमें पहले रिचार्ज पर 80 रुपये और दूसरे और तीसरे रिचार्ज पर 60-60 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा पुराने ग्राहकों को पहले रिचार्ज पर 120 रुपये तक का कैशबैक दिया जाएगा। आपको बता दें कि ग्राहक इस ऑफर का लाभ यूपीआई आईडी से रिचार्ज करने पर ही उठा सकते हैं और इसके लिए कम से कम 125 रुपये का रिचार्ज करना होगा।

अमेजन पे से र‍िचार्ज पर पाएं रिवॉर्ड

अगर आप अमेजन पे के जरिए रिचार्ज करते हैं तो आपको 125 रुपये का रिवॉर्ड मिलेगा। यह ऑफर नए और पुराने दोनों ग्राहकों के लिए उपलब्ध है और अमेजन के अनुसार ग्राहक इसका इस्तेमाल शॉपिंग या बिल पेमेंट के लिए कर सकते हैं।

फ्रीचार्ज पर भी मिलेगा कैशबैक

फ्रीचार्ज से रिचार्ज करने वाले ग्राहक अधिकतम 30 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं। इसमें नए ग्राहकों को 30 रुपये का कैशबैक मिलेगा जिसके लिए उन्हें 'JIO30' कूपन कोड लगाना होगा। वहीं पुराने ग्राहकों को 20 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा जिसके लिए उन्हें 'JIO20' का कूपन कोड इस्तेमाल करना पड़ेगा।

मोबिक्विक पर पाएं 100 रुपये का कैशबैक

अगर आप मोबिक्विक से रिचार्ज करते हैं तो आपको 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। इसमें अधिकतम कैशबैक 50 रुपये का है जिसका लाभ लेने के लिए नए ग्राहकों को 'NJIO50' कोड का इस्तेमाल करना होगा। जबक‍ि वहीं पुराने ग्राहकों को 'JIO50P' कोड का इस्तेमाल करना होगा जिसमें वे 50 प्रतिशत (अधिकतम 100 रुपये) तक का कैशबैक पा सकते हैं। इस ऑफर का लाभ लेने के लिए 149 रुपये या इससे अधिक का यूपीआई रिचार्ज करना होगा।