नयी दिल्ली। जियो, एयरटेल और वोडाफोन के बहुत सारे प्लान मौजूद हैं, जिनमें आपको कॉलिंग के साथ मैसेज और डेली डेटा मिलता है। मगर इन प्लानों में मिलने वाला डेटा आपके लिए कम पड़ जाये तो क्या किया जाये? इसके लिए आप अलग से डेटा पैक रिचार्ज करवा सकते हैं। आपको बता दें कि जियो के ऐसे 5 शानदार प्लान हैं, जिनमें आपको सिर्फ डेटा मिलेगा। जियो के ओनली डेटा प्लानों में 400 एमबी से लेकर रोजाना 2 जीबी तक डेटा मिल सकता है। इन प्लानों की कीमत 11 रुपये से लेकर 251 रुपये तक है। आइये जानते हैं जियो के सभी डेटा वाले प्लान, उनकी कीमत और वैलिडिटी के बारे में।
जियो को दो बेहद सस्ते प्लान हैं, जो 11 रुपये और 21 रुपये के हैं। इनमें 11 रुपये वाले प्लान में आपको 400 एमबी डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी आपके मोबाइल पर पहले से रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी तक रहेगी। वहीं कंपनी के 21 रुपये वाले प्लान में 1 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी भी आपके मौजूदा प्लान तक रहेगी।
जियो के 51 रुपये के प्लान में 3 जीबी और 101 रुपये वाले प्लान में 6 जीबी डेटा मिलता है। इन दोनों प्लानों की वैलिडिटी आपके मौजूदा प्लान तक रहेगी। 3 जीबी वाले प्लान की तुलना एयरटेल से करें तो ये जरा सा महंगा है। एयरटेल 48 रुपये के रिचार्ज पर 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 3 जीबी डेटा देती है। वहीं एयरटेल 6 जीबी डेटा 98 रुपये के रिचार्ज में देती है। इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिनों की होती है।
जियो का सिर्फ डेटा वाला सबसे महंगा प्लान है 251 रुपये का। इस प्लान में आपको 51 दिनों तक रोज 2 जीबी डेटा मिलता है। यानी 251 रुपये में आपको कुल 102 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान का आपके मौजूदा प्लान की वैलिडिटी से कोई ताल्लुक नहीं होगा। जियो सिर्फ डेटा वाले कुल 5 प्लान ऑफर कर रही है। इन प्लानों को आप सीधे जियो वेबसाइट से रिचार्ज कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Jio का नया धमाकेदार प्लान, लंबे समय तक मिलेगा रोज 1.5 जीबी डेटा
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान