नयी दिल्ली। देश की टेलीकॉम सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस जियो एक और शानदार प्रोडक्ट लाने की तैयारी में है। जियो अब बेहद कम कीमत वाला स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। इस समय भारत में अच्छे फीचर वाले स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 8 से 10 हजार रुपये है, मगर जियो इससे बेहद कम कीमत पर ही अपना स्मार्टफोन लेकर आयेगी। जियो पहले ही अपने दो फीचर फोन पेश कर चुकी है, जिनमें कई सुविधाएँ मिलती हैं। मगर अब कंपनी स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। स्मार्टफोन सेक्टर में कदम रखने के साथ ही रिलायंस का दायरा और बढ़ जायेगा, जो पहले से टेलीकॉम के अलावा तेल, रिटेल, खिलौने सहित और भी कई सेक्टरों में कारोबार कर रही है। रिलायंस जियो की पैरेंट कंपनी है रिलायंस इंडस्ट्रीज, जिसके चेयरमैन हैं मुकेश अंबानी। अंबानी हाल ही में दुनिया के नौवे सबसे अमीर व्यक्ति बन गये हैं। आइये जानते हैं जियो के नये स्मार्टफोन के बारे में।
बिजनेस इंसाइडर में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस जियो 3000 रुपये से कम कीमत का 4जी स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए स्मार्टफोन निर्माताओं से बात कर रही है। 4जी स्मार्टफोन लॉन्च करके जियोका उद्देश्य 2जी ग्राहकों को तेजी से 4जी में लाना है। कंपनी का लक्ष्य अपना ग्राहक आधार 50 करोड़ तक पहुंचाना है और 4जी स्मार्टफोन पेश करना इसी योजना का हिस्सा है। भारत में कई स्मार्टफोन हैं और ऐसे में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए जियो अपने मोबाइल में अधिक फीचर्स दे सकती है। इसका मतलब होगा कि ग्राहक बहुत कम कीमत पर अधिक फीचर वाला स्मार्टफोन हासिल कर सकेंगे।
सस्ता स्मार्टफोन पेश करने से पहले जियो को बहुत सारी चीजों पर ध्यान देना होगा। आम तौर पर सस्ते फोन बेहद स्लो होते हैं, क्योंकि कंपनियां उनमें हल्की रैम और लॉ पावर वाले चिपसेट इस्तेमाल करते हैं। ऐसे मोबाइलों की मेमोरी भी बहुत कम होती है। इस स्थिति में मोबाइल में कोई भी भारी ऐप चलाना मुश्किल होता है। इस बात का जियो को खास ध्यान रखना होगा कि सस्ते पोन स्लो न हो। वहीं कंपनियां लागत कम करने के लिए फोन की बॉडी को कमजोर सामान से तैयार करती हैं। जिससे फोन के जल्दी टूटने का खतरा रहता है।
सस्ते स्मार्टफोन में डिस्प्ले बहुत अच्छी न हो ऐसा संभव है। साथ ही बैटरी बहुत दमदार नहीं होती। जियो को अपने स्मार्टफोन में इन दो चीजों का खास ध्यान देना होगा। क्योंकि लोग खरीदने के बाद जब रिव्यू करते हैं तो फोन की अच्छाइयों से ज्यादा कमजोरियों पर बात की जाती है। इसके अलावा कनेक्टिविटी पर भी बहुत अधिक देने की जरूरत है। इसके लिए ऑप्शन देने होंगे।
यह भी पढ़ें - Jio का नया धमाकेदार प्लान, लंबे समय तक मिलेगा रोज 1.5 जीबी डेटा
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान