Jio Network Outrage : आज सुबह से ही देश भर में रिलायंस जियो यूजर्स को कॉल करने और मैसेज भेजने में दिक्कत आ रही थी। कई यूजर्स ने जियो से माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर के माध्यम से इस बारे में शिकायत की है। ट्वीटर पर यूजर्स द्वारा किए गए ट्विट के मुताबिक सुबह से ही वे जियो नेटवर्क के माध्यम से कॉल करने में असमर्थ थे। कुछ यूजर्स ने ट्विट किया की वे अपने Jio नंबरों से SMS भेज या रिसिव नहीं कर पा रहे हैं। फोन और एसएमएस के साथ-साथ कुछ यूजर्स को मोबाइल इंटरनेट का उपयोग करने में दिक्कत हुई थी। सुबह से ही प्रभावित जियो नेटवर्क के कारण लोगों को कॉल, एसएमएस और कुछ यूजर्स को इंटरनेट चलाने में भी परेशानी हुई थी।
सुबह 6 से 9 बजे तक प्रभावित थी सेवा
डाउनडिटेक्टर के मुताबिक आज सुबह 6 बजे से 9 बजे के बीच नेटवर्क आउटेज सबेस ज्यादा था। ट्रैकर के अनुसार लगभग 38 प्रतिशत यूजर्स Jio नेटवर्क पर चलने वाले अपने स्मार्टफ़ोन पर सिग्नल नहीं होने की शिकायत की है। लगभग 37 प्रतिशत यूजर्स कॉल करने में असमर्थ थे। जबकि 26 प्रतिशत से अधिक Jio यूजर्स अपने मोबाइल पर इंटरनेट का उपयोग नहीं कर पा रहे थे।
लोगों ने ट्वीट कर दी जानकारी
सुबह से शुरू हुए नेटवर्क ऑउटरेज की जानकारी लोगो ने ट्वीटर पर साझा करना शुरू कर दिया था। लोगों के ट्विट के बाद ट्विटर पर #Jiodown ट्रेंड करने लगा। लोगों ने ट्वीटर के माध्यम से इस मामले की शिकाय जियो से करना शुरू कर दिया था। सोशल मीडिया पर हजारो लोगों ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रियाएं दी है।
लोगों की प्रतिक्रिया
एक यूजर ने ट्वीटर पर लिखा Jio नेटवर्क डाउन, अनेबल टू काल
एक दुसरे यूजर ने लिखा "सुबह से कोई वोल्ट साइन नहीं है और इसलिए कोई कॉल नहीं लग रहा है। कुछ लोगों ने तो जियो से यह भी पुछ लिया कि क्या आप इस तरह से 5जी सेवाएं देने की योजना बना रहे हैं जबकि हमे सामान्य कॉल करने में दिक्कत आ रही है।, ट्विटर पर एक अन्य यूजर ने लिखा "सुबह से Jio सिम पर कॉल करने या रिसिव करने की सुविधा उपलब्ध नहीं है। नेटवर्क डाउन है, हालांकि इंटरनेट के माध्मय से व्हाट्सएप ठीक काम कर रहा है"
अब जियो नेटवर्क पर हो रही कॉलिंग और एसएमएस की दिक्कत को फिक्स कर लिया गया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग