नई दिल्ली: अगर आप भी गेम खेलने के शौकीन हैं तो आपके लिए बढ़िया मौका है। ऑनलाइन गेमिंग के शौकीन हैं तो आपके पास लाखों रुपये जीतने का मौका है। जी हां ऑनलाइन गेमिंग के शौकीन लोगों के लिये जियो गेम्स लेकर आ रहा है जिसके जरिए 12.5 लाख रुपये जीतने का मौका है।
70 दिनों के खेल में 12.5 लाख रु तक जीतने का मौका
आरआईएल की डिजिटल आर्म रिलायंस जियो और ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली कंपनी मीडियाटेक 70 दिनों की ईस्पोर्ट्स प्रतियोगिता गेमिंग मास्टर्स शुरू करने जा रहे हैं। इसके तहत खेल का आयोजन जियो गेम्स के मंच पर किया जाएगा और पूरी प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण जियो टीवी एचडी ईस्पोर्ट्स चैनल और यूट्यूब पर होगा। जियो और मीडियाटेक का कहना है कि यह ईस्पोर्ट्स कार्यक्रम भारत में नए और मौजूदा ऑनलाइन गेमिंग के शौकीनों के लिए किया जा रहा है।
मीडियाटेक के साथ पार्टनरशिप जियो इस बार गेमर्स के लिए बेहद शानदार मौके लेकर आ रहा है। इसमें भाग लेने वालों के पास प्राइज मनी के तौर पर 12.5 लाख रुपये तक जीतने का मौका है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही जियो गेम्स के पहले ऑनलाइन गेमिंग कार्यक्रम इंडिया का गेमिंग चैंपियन का सफल आयोजन किया था। गेमिंग मास्टर्स के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 29 दिसंबर 2020 से खुल चुकी है। गेमर्स 9 जनवरी 2021 तक इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। जबकि टूर्नामेंट शुरू होने की तारीख 13 जनवरी 2021 तय की गई है। यह टूर्नामेंट 7 मार्च 2021 को खत्म होगा।
इस टूर्नामेंट में गेमर्स की स्किल, टीम वर्क, वर्चुअल गेमिंग ऐरेना में उनकी क्षमता की टेस्टिंग होगी। गेमिंग मास्टर्स में गैरेना द्वारा तैयार किया गया रॉयल टाइटल, फ्री फायर जैसे गेम्स होंगे। जियोगेम्स प्लेटफॉर्म के जरिए इसे जियो और नॉन-जियो यूजर्स को उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही उनके पास 12.5 लाख रुपये ईनाम के तौर पर जीतने का मौका भी मिलेगा। इस टूर्नामेंट को जियो टीवी एचडी ईस्पोर्ट्स चैनल और यूट्यूब पर लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा।
- रजिस्ट्रेशन सभी जियो और नॉन-जियो यूजर्स के लिए खुल चुका है।
- रजिस्ट्रेशन के लिए गेमर्स को https://play.jiogames.com/esports लिंक पर क्लिक करना होगा।
- गेमिंग मास्टर्स में रजिस्ट्रेशन के लिए गेमर्स को कोई रजिस्ट्रेशन या पार्टिसिपेशन फीस नहीं देनी होगी।
- इस बारे में अधिक जानकारी के लिए https://i.mediatek.com/free-fire-gaming-master-Jioesport पर भी विजिट कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान