नई दिल्ली, मार्च 28। टेलीकॉम कंपनियों में ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। इंडस्ट्री में कॉम्पटिशन बढ़ता जा रहा है। बात करें रिलायंस जियो कि तो हमेशा अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसा ऑफर लेकर आती है जो टेलिकॉम इंडस्ट्री में तहलका मचा देती है। टेलीकॉम कंपनी अपने साथ अधिक से अधिक मोबाइल यूजर्स को आकर्षित करने के लिए कई किफायती प्लान लॉन्च कर रहे हैं। ऐसे में जब हम सस्ते प्लान के बारे में जब भी सोचते हैं तो सबसे पहले नाम रिलायंस जियो का आता है।
कैलेंडर रिचार्ज प्लान लॉन्च
यूजर्स को लुभाने के लिए कई अलग-अलग प्लान लॉन्च करती रहती हैं। इसी कड़ी में, अब रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए प्रीपेड प्लान का एलान किया है। 259 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाले इस प्लान का नाम कैलेंडर मंथ वैलिडिटी प्लान है। यह प्लान हर महीने अपने आप रिन्यू हो जाएगा। इससे यूजर्स को बार-बार रिचार्ज की तारीक बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उनके लिए हर महीने का एक ही रिचार्ज डेट होगा। जियो कैलेंडर महीने की वैधता वाली प्रीपेड योजना लेकर आने वाली भारत की पहली दूरसंचार कंपनी है।
जियो की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक 259 रुपये की इस रिचार्ज योजना के तहत हर दिन यूजर्स को 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा भी उसके पास होगी। इस योजना की सबसे खास बात ये है कि इसकी वैधता पूरे एक कैलेंडर महीने की रहेगी, फिर चाहे महीने में 30 दिन हों या 31 दिन। कंपनी ने कहा कि इस तरह एक साल में रिचार्ज की संख्या केवल 12 होगी।
कंपनी के अनुसार योजना हर महीने की उसी तारीख को दोहराई जाती है जिस तारीख पर पहली बार रिचार्ज किया गया हो। इसके मायने ये हुए अगर आप महीने के बीच से भी इस प्लान की शुरुआत करते हैं तो हर महीने की उसी तारीख को दोबारा रिचार्ज करना होगा। उदाहरण के तौर पर ऐसे समझे अगर कोई उपयोगकर्ता 5 मार्च को नए 259रु मासिक प्लान के साथ रीचार्ज करता है, तो अगली बार होने वाले रीचार्ज की तारीख 5 अप्रैल, फिर 5 मई होगी और फिर 5 जून होगी। आप चाहें तो बाकी जियो प्रीपेड प्लान की तरह, 259रु के प्लान को एक बार में कई बार रिचार्ज कर सकता हैं। इससे वर्तमान एक्टिव प्लान के बाद नए महीने में यह ऑटोमैटिकली एक्टिवेट हो जाएगा। इससे आपको बार-बार रिचार्ज की झंझट से मुक्ति मिलेगी।
259 रुपये के प्रीपेड प्लान के अलावा, कंपनी ने 555 रुपये का प्रीपेड प्लान भी पेश किया। इस प्लान में यूजर्स को 55 दिनों के लिए 55जीबी डेटा दिया जाता है। लेकिन यह केवल डेटा वाला प्लान है जिसका मतलब है कि यूजर्स को इस प्लान के साथ वॉयस कॉलिंग और एसएमएस का लाभ नहीं मिलेगा। प्लान के साथ डिज़्नी+ हॉटस्टार मोबाइल का ओवर-द-टॉप (OTT) सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।
- हर दिन 1.5जीबी डेटा वाले अन्य जियो प्लान्स की बात करें तो यह 119 रुपये से शुरू होती है। 119 रुपये वाले प्लान में 14 दिनों की वैलिडिटी है।
- इसी तरह, 199 रुपये वाले प्लान में 23 दिनों की वैलिडिटी है।
- इसके अलावा, 239 रुपये का भी एक प्लान है, जिसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ हर दिन 1.5जीबी मिलता है। अन्य टेलीकॉम कंपनियों की बात करें तो वोडाफोन-आइडिया में 299 रुपये का प्लान है, जिसमें ग्राहकों को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ हर दिन 1.5जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा, एयरटेल में भी 299 रुपये का एक प्लान उपलब्ध है, जिसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ हर दिन 2जीबी डेटा मिलता है।
सभी टेलीकॉम कंपनियां अब 1 महीने के नाम पर 28 दिनों के प्रीपेड प्लान ऑफर करती हैं। इस पर ट्राई ने चिंता जाहिर करते हुए कंपनियों को दिशानिर्देश जारी किए थे। दूरसंचार नियामक ट्राई (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) ने जनवरी में कहा था कि दूरसंचार कंपनियों को 30 दिनों की वैधता वाले कम से कम एक प्लान वाउचर, एक स्पेशल टैरिफ वाउचर और एक कॉम्बो वाउचर की पेशकश करनी होगी।
More Articles
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग