JioSoundPay Feature: जियो गणतंत्र दिवस पर अपने जियोसाउंडपे फीचर की शुरुआत करने जा रहा है, जो साउंड बॉक्स की आवश्यकता के बिना UPI पेमेंट अलर्ट प्राप्त करने का एक तरीका है। इसका मतलब है जो व्यापारी आसानी से पेमेंट प्राप्त करने पर ये पता कर सकेंगे कि पेमेंट हुआ है कि नहीं क्योंकि इस फीचर से उन्हें ये आवाज के द्वारा पता चल जाएगा कि पेमेंट हुई है या नहीं।

Advertisement

जियोसाउंडपे फीचर से छोटे व्यापारियों की होगी मदद

इससे भारत भर में 5 करोड़ से अधिक छोटे व्यापारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे उन्हें सालाना 1,500 रुपये तक की बचत हो सकती है। यह सर्विस लाइफटाइम के लिए JioBharat फोन पर मुफ्त में उपलब्ध होगी।

Advertisement

करीब एक साल पहले 699 रुपये की किफायती कीमत पर लॉन्च किए गए जियोभारत फोन को दुनिया के सबसे किफायती 4जी फोन के तौर पर जाना जाता है। जियोसाउंडपे फीचर से होने वाली बचत से व्यापारी सिर्फ छह महीने में फोन की कीमत वसूल सकते हैं। यह पहल तकनीक के माध्यम से भारतीयों को सशक्त बनाने की जियो की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

Advertisement

जियोसाउंडपे की फ्री सर्विस

जियोसाउंडपे की शुरुआत किराना स्टोर और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं जैसे छोटे विक्रेताओं के लिए व्यवसाय संचालन को आसान बनाने में एक कदम है। व्यापारी साउंड बॉक्स के लिए लगभग 125 रुपये मासिक भुगतान करते हैं। अब, जियोभारत फोन पर जियोसाउंडपे की फ्री सर्विस के साथ, वे इस खर्च को बच सकते हैं।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, जियो के प्रेसिडेंट सुनील दत्त ने कहा, 'जियो हर भारतीय को सशक्त बनाने के लिए टेक्नोलॉजी का फायदा उठाने में विश्वास करता है। जियोभारत पर मुफ्त जियोसाउंडपे फीचर और वंदे मातरम के भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण के साथ, हम भारत की भावना का जश्न मना रहे हैं और एक सच्चे डिजिटल भारत के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्ट कर रहे हैं।'

Advertisement

इसके अलावा हाल ही में जियो ने 2जी यूजर्स के लिए भारत में प्रीपेड यूजर्स के लिए नए वॉयस और एसएमएस रिचार्ज प्लान भी पेश किए हैं।