Jio अपनी 7वीं वर्षगांठ के मौके पर के ग्राहकों को कुछ रिचार्ज पर डेटा और कूपन ऑफर कर रहा है। 5 सिंतबर से 30 सिंतबर के बीच किए गए रिचार्ज पर जियो ग्राहकों को एक्स्ट्रा डेटा और कूपन दे कर रहा है। कंपनी का यह ऑफर एक लिमिटेड पीरियड ऑफर है। कंपनी ये खास ऑफर अपने तीन मौजूदा प्लान 299, 749 और 2999 रु के प्लान पर दे रही है।

Advertisement

299 रु का प्लान

जियो के इस 299 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इसमें ग्राहको को रोजाना 2 जीबी डेटा की सुविधा मिलती है यानी इसमें ग्राहकों को कुल 56 जीबी डेटा की सुविधा मिलती है।

Advertisement

इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉल की सुविधा मिलती हैं। इसके साथ ही 100 एसएमएस मुफ्त ऑफर किये जा रहे हैं। इसके साथ ही जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

अतिरिक्त बेनेफिट - अब जियो इस पर 7 जीबी का एक्स्ट्रा डेटा दे रही है।

749 रु का प्लान

इस प्लान की कीमत 749 रु है। जियो के इस प्लान में 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में रोजाना 2 जीबी डेटा की सुविधा मिलती हैं। इस प्लान में कुल मिलाकर 180 जीबी डेटा की सुविधा मिलती हैँ।

Advertisement

इसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉल की सुविधा भी मिलती है साथ ही रोजाना 100 एसएमएस मुफ्त ऑफर किये जाते हैं। जियो के इस प्लान में ग्राहकों को जियो एप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

अतिरिक्त बेनेफिट - अब जियो इस प्लान पर 14 जीबी का एक्स्ट्रा डेटा दे रही है। ये ग्राहकों को 2 कूपन के साथ मिलेगा।

2999 रु का प्लान

जियो के इस प्लान की कीमत 2999 रु है इस प्लान में ग्राहकों को 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में ग्राहकों को 2.5 जीबी रोजाना डेटा के हिसाब से कुल 912.5जीबी डेटा का लाभ मिलता है।

Advertisement

जियो के इस प्लान में ग्राहक अनलिमिटेड 5जी डेटा का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही इस प्लान में रोजाना 100 मुफ्त एसएमएस की भी सुविधा मिलती है।

अतिरिक्ट बेनेफिट - जियो के इस प्लान में अतिरिक्त बेनेफिट के रुप में अतिरिक्त 21 जीबी मोबाइल डेटा, अजियो पर 200 रु की छूट और नेटमेड्स पर 20 फीसदी की छूट (800 रु तक) शामिल है। इसके साथ ही अन्य कई बेनेफिट भी मिल रहे है।

Advertisement

इस तरह उठाए इन बेनेफिट का लाभ

कंपनी के अनुसार, रिचार्ज के तुरंत बाद ग्राहकों के मायजियो के खाते में एक्स्ट्रा फायदे जोड़ दिए जाएंगे। एक्स्ट्रा डेटा को मायजियो एप में डेटा वाउचर के रुप में क्रेडिट कर दिया जाएगा। ऐप से यूजर्स को वाउचर रिडीम करना होगा।