Apple ने हाल ही में नई एप्पल वॉच और एयरपोडस् प्रो के साथ आईफोन 15 सीरीज को लॉन्च किया है। एप्पल के इन सभी प्रोडक्ट्स को विभिन्न ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है इसके साथ ही इन्हें ऑनलाइन चैनलों के जरिए से भी खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही कई सारे ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं।
आईफोन 15 के खरीददार जियो के आधिकारिक चैनलों से 'मेक इन इंडिया' आईफोन 15 को खरीदकर 6 महीने के लिए 2 हजार 394 रु में होने वाले रिचार्ज का फायदा उठा सकते हैं। वेनिला मॉडल को जियो मार्ट, रिलायंस डिजिटल और रिलायंस के ऑफलाइन आउटलेट्स से खरीदा जा सकता है।
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, कंपनी का कहना है कि आईफोन 15 को रिलायंस के आधिकारिक चैनलों से खरीदने वाले खरीददार आगामी 6 महीने के लिए प्रति माह 399 रु वाले मानार्थ रिचार्ज का लाभ उठाने के पात्र होंगे।
जियो के इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस प्लान में रोजाना 3 जीबी डेटा की सुविधा मिलती है। इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस भी मिलते हैं। ये सभी लाभ कुल मिलाकर 2 हजार 394 रु के हैं।
बता दें कि ये ऑफर 149 रु या 149 रु से अधिक के प्रीपेड एक्टिवेशन पर उपलब्ध होगा। अगर आपके पास जियो का सिम नहीं है, तो आप इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए एमएनपी के जरिए से अपना मोबाइल नंबर पोर्ट कर सकते हैं। यह फिर आप एक नया सिम खरीद सकते हैं।
क्या है प्रोसेस
सिम को नए डिवाइस पर डालने के अगले 72 घंटों में ये लाभ ऑटो-क्रेडिट हो जाएंगे। ई-मेल और एसएमएस के माध्यम से ग्राहकों को एक्टिवेशन के बारे में सूचित किया जाएगा। सिर्फ आईफोन 15 मॉडल पर ये ऑफर लागू होगा। भारत में आईफोन 15 की कीमत 79 हजार 900 रु से शुरू होती है।
More Articles
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- Gold Price Today: 14 जुलाई को अचानक सोने के दाम में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए 24 और 22 कैरेट सोने का रेट
- LPG Price Today: 15 जुलाई को बदले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम? जानें अपने शहर का नया रेट
- Gold rate today: 15 जुलाई को सोना हुआ महंगा या सस्ता? खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
- India-UK Trade Deal: लग्जरी आइटम्स अब बजट में! सस्ती होंगी स्कॉच व्हिस्की और कारें, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे...