Jio discontinued 1gb plan: रिलायंस जियो ने 22 दिनों के लिए 209 रुपये और 28 दिनों के लिए 249 रुपये वाले अपने एंट्री-लेवल 1 जीबी प्रतिदिन प्लान को बंद कर दिया है। इस तरह से सबसे कम एंट्री-लेवल पैक 299 रुपये का है, जिसमें 28 दिनों के लिए 1.5 जीबी हर रोज मिलता है।

Advertisement

यह बदलाव जियो की आधिकारिक वेबसाइट पर भी दिखाई देता है, जहां अब 1.5 जीबी/दिन वाले प्लान को आधार के रूप में लिस्ट किया गया है, और यूजर के लिए 1 जीबी/दिन वाला कोई ऑप्शन मौजूद नहीं है।

Advertisement

इंडस्ट्री का नया बेस प्लान

एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के बेस मंथली प्लान भी 299 रुपये से शुरू होते हैं, लेकिन इनमें प्रतिदिन केवल 1 जीबी डेटा मिलता है। इस बदलाव के बाद इंडस्ट्री का नया बेस प्लान 299 रुपये का हो गया है।

Jio का 299 रुपये का प्लान

Jio के 299 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों के लिए होती है। इस प्लान में यूजर को हर रोज 1.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। इसमें भारत में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा है - जिसमें फ्री नेशनल रोमिंग भी शामिल है। साथ ही यूजर को हर रोज 100 SMS मिलेंगे।

Advertisement

TRAI के आंकड़ों के अनुसार, जून में जियो ने 19 लाख नेट वायरलेस ग्राहक जोड़े, जबकि एयरटेल ने 7,63,482 उपयोगकर्ता जोड़े। इसी अवधि में, Vodafone ने 2,17,816 उपयोगकर्ता खोए, जबकि BSNL के ग्राहक आधार में 3,05,766 की गिरावट आई। जून में कुल वायरलेस ग्राहकों की संख्या में 20 लाख की बढ़ोतरी हुई, जिससे देश का कुल यूजर आधार 1,163 मिलियन हो गया।

Advertisement

भारत में एक्टिव ग्राहकों की संख्या

एक्टिव ग्राहकों की बात करें तो, JIo और Airtel दोनों ने जून में बढ़ोतरी दर्ज की, जबकि Vi और BSNL के एक्टिव ग्राहकों की संख्या में मई में पीक वीएलआर (विजिटर लोकेशन रजिस्टर) की तारीख पर गिरावट देखी गई। जियो के कुल वायरलेस सब्सक्राइबर बेस के मुकाबले सबसे ज्यादा एके्टिव ग्राहक थे, जो 464.46 मिलियन (कुल ग्राहकों का 97.37%) थे। इसके बाद एयरटेल के 388.04 मिलियन (कुल ग्राहकों का 99.24%) थे। VI का एक्टिव यूजर आधार घटकर 172.65 मिलियन (84.54%) रह गया, और BSNL के एक्टिव ग्राहकों का रेशियो सबसे कम, 57.10 मिलियन (63.12%) था।